NRI Couple Died in Mumbai Hotel Fire: मुंबई के गैलेक्सी होटल में रविवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 28 साल के एनआरआई किशन हलाई और उनकी 25 वर्षीय मंगेतर रूपल वेकारिया भी शामिल थे। वह रविवार को मुंबई से उड़ान भरने के बाद नैरोबी में शादी करने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
रामपर गांव के रहने वाले हैं परिवार
गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी तालुका के रामपर गांव के सरपंच सुरेश कारा ने इस कपल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किशन, रूपल, उनकी मां और बहन को फ्लाइट रिशेड्यूल होने के बाद संबंधित एयरलाइंस ने सांताक्रूज के गैलेक्सी होटल में ठहराया था। किशन हलाई और वेकरिया के परिवार दोनों रामपर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में रूपल की मां मंजुलाबेन, बहन अल्पा और असलम शेख घायल हो गए। किशन हलाई और उनकी मंगेतर रूपल वेकारिया कई सालों से नैरोबी में रह रहे थे।
परिवार अपनी जड़ों से जुड़ा रहा
सरपंच कारा के मुताबिक, कई साल पहले विदेश में बसने के बावजूद किशन और रूपल का परिवार अपनी जड़ों से जुड़ा रहा। उनके पुश्तैनी मकान रामपार गांव में आज भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि किशन और रूपल की सगाई हो चुकी थी और वे नैरोबी पहुंचने के तुरंत बाद शादी करने जा रहे थे। वह नैरोबी में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ कई वर्षों से रह रहे थे।
महीनेभर पहले ही आए थे इंडिया
किशन, रूपल और उनका परिवार छोटी लड़की की शादी में शामिल होने के लिए लगभग एक महीने पहले ही इंडिया आए थे। कपल किशन के माता-पिता के साथ एक सप्ताह पहले केन्या के लिए रवाना हुआ था। किशन के दादा-दादी अभी भी रामपार गांव में रहते हैं। जबकि रूपल का जन्म नैरोबी में हुआ। सरपंच कारा के मुताबिक, जब किशन 13 साल का था तो वह अपने माता-पिता के साथ नैरोबी चला गया।
सरपंच ने कहा- शॉपिंग करने और गुजरात में रिश्तेदारों से मिलने के बाद किशन, रूपल, उसके माता-पिता और बहन ने शनिवार को भारत से जाने की योजना बनाई। कारा ने कहा- नैरोबी के लिए उड़ान भरने के लिए वे सभी शनिवार को अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
21 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines