महाराष्ट्र के सतारा में शरद 'पावर' शो, बोले- एनसीपी तोड़ने वालों को जनता उनकी जगह दिखाएगी

sharad pawar NCP

sharad pawar NCP

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ ने सतारा में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि एनसीपी को तोड़ने वालों को जनता उनकी जगह दिखाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी विपक्षी सरकारों को इसी तरह से गिराने का काम चल रहा है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि लोकतंत्र के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए।

शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ। आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है।

एनसीपी चीफ ने कहा कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ है, इसलिए महाराष्ट्र की जनता को संगठित होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। महाराष्ट्र में जाति की राजनीति नहीं चलेगी। बड़ों के आशीर्वाद से हम नई शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, हमने 5 जुलाई को सभी पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है।

महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के प्रीति-संगम स्मारक पर हजारों की संख्या में पवार के समर्थक मौजूद थे। दावा यह भी किया जा रहा है कि इसके जरिए शरद पवार ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1675753606979678209

कराड में शरद पवार के साथ कोल्हापुर के सांसद श्रीनिवास पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान शरद पवार ने कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हममें से कुछ लोग भाजपा की दमनकारी प्रवृत्ति का शिकार हो गए हैं। इससे कोई लाभ नहीं होगा।

गुरुपूर्णिमा पर पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण को दी श्रद्धांजलि

शरद पवार और कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कराड में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले एनसीपी की ओर से कहा गया था कि पार्टी सुप्रीमो आज अपने राजनीतिक गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के प्रीति-संगम स्मारक का दौरा करेंगे। पार्टी ने ट्वीट कर शरद पवार के समर्थकों से स्मारक पर पहुंचने की अपील की थी।

https://twitter.com/ANI/status/1675749481671958528

इससे पहले पुणे सिटी एनसीपी के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने न्यूज एजेंसी को बताया, “हम सतारा जाएंगे जहां हम दिवंगत यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। शरद पवार के साथ सैकड़ों हजार कार्यकर्ता सतारा जाने के लिए तैयार हैं।”

https://twitter.com/ANI/status/1675722085900095488

भतीजे अजित की बगावत के बाद शरद पवार की पहली जनसभा

शरद पवार के भतीजे अजित पवार की बगावत के 24 घंटे बाद एनसीपी चीफ की ये पहली जनसभा थी।  राजनीतिक पंडितों की मानें राज्य में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अजित पवार के कदम का असर देखने को मिलेगा।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल एकजुटता बनाने के प्रयासों में जुटे हैं, इसी बीच महा विकास अघाड़ी में शामिल एनसीपी अब एनडीए के खेमे में चली गई है, जिसे विपक्षी दलों के एकजुटता के प्रयास के झटका माना जा रहा है। सबसे खास ये कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार विपक्षी एकता प्रयासों में एक प्रमुख नेता रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ