घर में नौकर रखने वाले अलर्ट हो जाएं, मकान मालकिन की हत्या के बाद कैश-गहने ले भागा लड़का

Mumbai old women murder: मृतका ने घरेलू नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया था। उसने सोसायटी के गार्ड से किसी को भेजने के लिए कहा था। गार्ड ने अपने बेटे को ही काम पर भेज दिया। घर से कीमती जेवरात और अन्य सामान गायब है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या वारदात में आरोपी के साथ कोई और तो शामिल नहीं था।

Mumbai

आरोपी कन्हैया कुमार

Mumbai old women murder: मुंबई के मालाबार हिल में एक छोटी सी गलती बुजुर्ग महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। दरअसल, महिला के मर्डर में पुलिस ने उसके नौकर को गिरफ्तार किया है। नौकर को हत्याकांड के महज 24 घंटे पहले ही काम पर रखा गया था। इतना ही नहीं आरोपी (19 वर्षीय कन्हैया कुमार) सोसायटी के गार्ड का बेटा है। महिला की गलती यह रही कि उसने नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया था। ऐसे में वह उसके आपराधिक रिकॉर्ड या बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब घर से गायब हीरे के जेवरात और अन्य कीमती सामान की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मृतका बीमार रखती थी

मुंबई पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों से नौकर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापान कराने की अपील की है। यह पूरा मामला मालाबार हिल की एक पॉश सोसायटी का है। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला ज्योति बीमार रहती थी। उसने सोसायटी के गार्ड से घरेलू नौकर के लिए किसी को भेजने को कहा। गार्ड ने अपने बेटे को ही काम पर भेज दिया। 12 मार्च की देर रात महिला को घर में शोर-शराब सुनाई पड़ा।

विज्ञापन

शोर सुनकर महिला उठी थी

महिला ने उठकर देखा तो उसका नया नौकर था। विरोध करने नौकर ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और लूटपाट कर मौके से फरार हो गया। किसी तरह मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। जांच में परिजनों से पूछताछ किया गया तो घर में लूटपाट होने की बात पता चली। नौकर घटनास्थल से फरार था। जिसके बाद फोन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने भुसावल रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ा। अब पुलिस घर से गायब कीमती चीजों के बारे में पता कर रही है।

कन्हैया के साथ कौन था?

पुलिस अब इस बात का पता कर रही है कि इस पूरी वारदात को क्या कन्हैया ने अकेले अंजाम दिया? या उसके साथ कोई और भी था। इसके अलावा पुलिस ने घरेलू नौकर रखते हुए सावधानी बरतने और बिना पुलिस सत्यापन नौकर, ड्राइवर आदि रखने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ