---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai Rains Live Updates: 20 घंटे बाद वसई-विरार रूट पर रेल सेवा बहाल, कल सुबह से ठप थी आवाजाही

Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश और 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने कहर बरपाया है. हालात को देखते हुए बीएमसी ने आपातकालीन टीमें तैनात की हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Mumbai Rains Live Updates: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. पिछले 48 घंटों में ही मुंबई शहर में 300 मिमी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 380 मिमी और 345 मिमी जैसी रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा चुकी है. इस भारी बरसात और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पूरी मशीनरी को युद्ध स्तर पर काम पर लगा दिया गया है.

जनता की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

आम लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए बीएमसी का आपदा प्रबंधन विभाग 24 घंटे हर स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है. पेड़ गिरने, शॉर्ट सर्किट होने और जर्जर इमारतों के ढहने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही, जलभराव वाले इलाकों से पानी को तेजी से निकालने के लिए हाई-कैपेसिटी वाले पंप और अतिरिक्त कर्मचारियों को लगातार काम पर लगाया गया है.

---खबर नीचे जारी है---

9 जुलाई को बुलाई गई बड़ी बैठक

इस बीच, बारिश के गंभीर हालातों और इससे हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए 9 जुलाई को बीएमसी की एक विशेष आम बैठक (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाई गई है. इस बैठक में शहर की ताजा स्थिति और बारिश से जुड़े हादसों को लेकर तीखी बहस होने की उम्मीद है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें.

मुंबई की ताजा खबरों के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…

---खबर नीचे जारी है---
10:43 (IST) 7 Jul 2026
Mumbai Rains Live Updates: 20 घंटे बाद वसई-विरार रूट पर रेल सेवा बहाल, कल सुबह से ठप थी आवाजाही

पश्चिम रेलवे के नालासोपारा स्टेशन पर पटरियों से पानी उतरने के बाद आज सुबह 4 बजे वसई और विरार के बीच ट्रेन सेवाएं आखिरकार दोबारा शुरू हो गईं। भारी जलभराव के कारण इस रूट पर कल, 6 जुलाई की सुबह 9:30 बजे से ही ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी।

10:21 (IST) 7 Jul 2026
Mumbai Rains Live Updates: मुंबई बारिश का कहर! कर्जत-लोनावला रेल रूट पर लैंडस्लाइड से मची तबाही, 146 ट्रेनें प्रभावित; ट्रैक साफ करने का काम जारी

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण ठप हुए कर्जत-लोनावला रेल खंड को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। प्रभावित 9 जगहों में से 4 पर काम लगभग पूरा हो चुका है। इस संकट के चलते अब तक 146 एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें 41 कैंसिल और 59 डायवर्ट की गई हैं, जबकि 4 पुणे-लोनावला लोकल भी रद्द हैं।

First published on: Jul 07, 2026 10:15 AM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola