---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

सिर फूटे बहा खून और मची चीख पुकार; 206 गोविंदा पहुंचे अस्पताल, मुंबई दही हांडी उत्सव में कैसे हुआ हादसा?

Dahi Handi Festival Latest News: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान हुए हादसों में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं कि हादसा कैसे हुआ?

---विज्ञापन---

Mumbai Dahi Handi Festival Accident: महाराष्ट्र में बीते दिन दही हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया गया, लेकिन मुंबई में उत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। दही हांडी तोड़ने के लिए बना मानव पिरामिड अचानक टूट गया और सभी गोविंदा एक दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे में 60 से ज्यादा गोविंदा घायल हो गए। किसी का सिर फूटा तो किसी को फ्रैक्चर आया। किसी के हाथ पैर कुचले गए। आनन फानन में लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

20 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 30 से ज्यादा लोग OPD में भर्ती हैं। 8 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। 8 गोविंदा में से 3 राजावाड़ी अस्पताल, एक-एक KEM अस्पताल, सेंट जॉर्ज अस्पताल, MT अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती हैं। नगर निगम के अनुसार, पूरे दिन में अलग-अलग जगहों पर हादसों में 200 से ज्यादा गोविंदा चोटिल हुए हैं। अस्पतालों को घायल गोविंदा को उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:रेप, सुसाइड, मर्डर या कुछ और…2 सहेलियों की एक साथ मौत, पेड़ पर लाशें लटकी देख उठे सवाल

महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार दही हांडी उत्सव

मुंबई नगर निगम अधिकारी के अनुसार, घायल गोविंदाओं को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है। दरअसल जन्माष्टमी के त्योहार पर महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान पूरे महाराष्ट्र में चौराहों पर कई फीट ऊंचाई पर दही हांडी बांधी जाती है। जिसे मानव पिरामिड बनाकर लोग तोड़ते हैं और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का जश्न मनाते हैं।

---विज्ञापन---

बीते दिन भी पूरे राज्य में दही हांडी उत्सव मनाया गया। इस दौरान मुंबई में काफी धूम मचती है। रविवार के दिन जैसा माहौल होता है। मेले लगते हैं, मंदिरों में सजावट होती है। गोविंदा अपने-अपने इलाकों में दही हांडी तोड़ने की तैयारी करते हैं। अब महिला गोविंदा की टोलियां बन गई हैं। वहीं दही हांडी तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाने की प्रैक्टिस कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें:कार का AC बना ‘कातिल’…2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?

---विज्ञापन---

दही हांडी प्रतियोगिताएं और इनाम

बता दें कि दही हांडी उत्सव के दौरान प्रतियोगिताएं होती हैं। दही हांडी फोड़ने वाले को इनाम दिया जाता है। जो जितनी जल्दी दही हांडी तोड़ेगा, उसे पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर इनाम मिलता है। यह काम काफी मुश्किल होता है, क्योंकि एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया जाता है। ऐसा करते समय कई बार लोग गिर जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। दही हांडी में एक मटके में दही, दूध, फल-फ्रूट या ड्राई फ्रूट भरकर उसे कई फीट ऊंचाई पर बांध दिया जाता है, जिसके टूटने के बाद उसमें भरा सामान प्रसाद के रूप में लोग ग्रहण करते हैं, लेकिन यह प्रसाद किसी-किसी के हाथ में आता है।

यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2024 07:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola