रेप, सुसाइड, मर्डर या कुछ और...2 सहेलियों की एक साथ मौत, पेड़ पर लाशें लटकी देख उठे सवाल

2 Girls Dead Bodies: 2 सहेलियों की लाशें एक फंदे से झूलती मिलीं तो लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग में भी अफरा तफरी मची है। मामला उत्तर प्रदेश का है और सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या का शक जताया है।

Farrukhabad Best Friends Dead Bodies

पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक मोबाइल फोन भी मिला है।

Best Friends Dead Bodies Found: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के एक गांव में आज दिल दहलाने वाली घटना हुई। गांव के बाहर एक पेड़ पर एक चुन्नी से बंधे 2 लड़कियों के शव देखे गए। लोगों के बताने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई। ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों की शिनाख्त की, वे गांव की रहने वाली थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और बचपन की सहेलियां हैं। दोनों जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकियां देखने के लिए निकली थीं, लेकिन आज सुबह दोनों की लाशें देखकर वे हैरान हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी मिला है।

विज्ञापन

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

SP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली के भगौतीपुर गांव का मामला है। लड़कियों की पहचान शशि उम्र 15 साल और बबली उम्र 18 साल के रूप में हुई है। मृतक बबली के पिता रामवीर ने हत्या किए जाने का शक जताया है। उन्होंने बताया कि वे गांव के मंदिर में जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देररात तक नहीं लौंटी।

विज्ञापन

उन्हें लगा कि बुआ के यहां चली गई होंगी, लेकिन सुबह जब वे वहां भी नहीं मिलीं और घर भी नहीं लौटीं तो वे तलाश कर रहे थे कि उनकी लाशें मिलने की खबर आई। पुलिस को पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मोबाइल फोन दोनों के पास नहीं था तो वह किसका है? पुलिस को जांच करनी चाहिए, हत्या भी हो सकती है। सच सामने आना ही चाहिए।

विज्ञापन

मोबाइल फोन से खुलेगा मौत का राज

SP आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। दोनों एक ही चुन्नी से पेड़ से लटकी मिली हैं। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन परिवारों की संतुष्टि के लिए मर्डर के एंगल से सभी केस की जांच की जाएगी। मौके से मिले फोन की जांच करने पर सच सामने आएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ