---विज्ञापन---

देश angle-right

कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन

Kolkata Case Latest Update: कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे हुए हैं। एक खुलासे का कनेक्शन पीड़िता से है। वहीं 2 खुलासों का कनेक्शन आरोपी संजय रॉय से है। आइए जानते हैं कि अब क्या सच सामने आया है?

---विज्ञापन---

Kolkata Rape Murder Case Update: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में डॉक्टर से रेप मर्डर केस में अब 2 बड़े खुलासे हुए हैं। CBI की जांच में सामने आया है कि वारदात वाली रात डॉक्टर करीब पौने 3 बजे तक जिंदा थी, जिसका एक सबूत मिला है। वहीं आरोपी संजय रॉय को लेकर भी एक खुलासा हुआ है कि उसे वारदात वाली रात 4 बजे के करीब अस्पताल में देखा गया था। उसे मरीजों और उनके रिश्तेदारों ने अस्पताल में देखा। यह शिनाख्त लोगों ने CCTV फुटेज देखकर की। वहीं उसे यह भी पता था कि पुलिस उसे तलाश रही है, इसके बावजूद वह अपने घर जाकर शराब पीकर सो गया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरी कहानी क्या है?

यह भी पढ़ें:संजय रॉय ने रेप के बाद हत्या क्यों की? पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया खौफनाक सच

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने किया था व्हाट्सऐप मैसेज

CBI सूत्रों के अनुसार, 9 अगस्त की रात को करीब 2:45 बजे डॉक्टर जिंदा थी और इसकी पुष्टि उस व्हाट्सऐप मैसेज से हुई, जो उसने अपने कजिन के मैसेज के जवाब में किया था। पूछताछ में डॉक्टर के कजिन ने वह मैसेज दिखाया, जिसे साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन CBI यह जानने की कोशिश भी कर रही है कि यह मैसेज डॉक्टर ने ही किया था या किसी और ने उसका पुोन इस्तेमाल किया।

संजय रॉय की बाइक कमिश्नर के नाम पर

CBI ने संजय रॉय की बाइक को सबूत के तौर पर जब्त किया है। इस बाइक पर कोलकाता पुलिस लिखा है, इसलिए CBI यह जांच कर रही थी कि आखिर बाइक पर कोलकाता पुलिस क्यों लिखा था? जबकि वह सिर्फ सिविक वॉलंटियर था। इसकी जांच करते हुए जब बाइक के कागजों की जांच की गई तो पता चला कि संजय रॉय की बाइक पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है, हालांकि कमिश्नर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बाइक को लेकर जो सच सामने आया है, उसे केस की सुई एक और शख्स की तरफ घूम गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड से न्यूड फोटो मांगे, रेड लाइट एरिया गया; पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय रॉय के 5 कबूलनामे!

संजय को 4 बजे अस्पताल में मरीजों ने देखा

CBI सूत्रों के अनुसार, संजय रॉय को अस्पताल में 9 अगस्त की रात 4 बजे के करीब कई लोगों ने अस्पताल में देखा। पुलिस ने CCTV फुटेज वेरिफाई करने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिखाई। करीब 15 लोगों को फुटेज दिखाकर पूछताछ की गई। रात 3 से 4 बजे के बीच अस्पताल में ड्यूटी देने वाले कर्मियों को भी फुटेज दिखाई गई। संजय के दोस्त सौरभ के भाई ने भी फुटेज देखी और बताया कि हां वह उस रात अस्पताल में था। सौरभ का भाई अस्पताल में भर्ती था। पुलिस के जाने के बाद उसने अपने भाई सौरभ को फोन करके पूछा भी था कि पुलिस संजय को तलाश रही है, उसने क्या किया? सौरभ ने संजय को यह बात बताई, लेकिन वह इग्नोर करके घर आकर सो गया। जब संजय पुलिस का मिला, तब भी वह शराब के नशे में था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अंडरगारमेंट्स, पोर्न वीडियो, आपत्तिजनक चीजें; संजय रॉय के खिलाफ CBI के पास कौन-कौन से सबूत?

First published on: Aug 27, 2024 12:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola