Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

ड्रोन पर बैन क्यों लगाया जाता है और कैसे होता लागू? मुंबई में 30 दिन का प्रतिबंध

Ban Drone In Mumbai: मुंबई में ड्रोन उड़ाने पर बैन लगाया गया है। यह आदेश आज से लागू किया गया है। अगले 30 दिनों के लिए पूरे शहर में सभी प्रकार के उड़ने वाली वुस्तओं पर प्रतिबंध लगाने का आदेश क्यों दिया गया है। आइए जानते हैं कारण।

Author
Written By: Namrata Mohanty Updated: Sep 6, 2025 08:50

Bann Drone In Mumbai: मुंबई में आज से अगले 1 महीने तक सभी प्रकार के उड़ने वाली वस्तुओं पर ड्रोन को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। दरअसल, प्रशासन ने ये फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया हुआ है। गणपति विसर्जन पर मुंबई पुलिस अपनी नजर बनाए बैठी है ताकि उत्सव बिना किसी परेशानी के समाप्त हो सके। वहीं, इस बीच कल ही मुंबई मानव बमों और आतंकवादियों के होने की खबर सामने आई थी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस, सिक्योरिटी एजेंसी अलर्ट हो गई है।

क्यों जरूरी है ड्रोन पर प्रतिबंध?

दरअसल, ड्रोन तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही गलत हाथों में खतरनाक भी साबित हो सकती है। इनका इस्तेमाल जासूसी, संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें लेने या किसी हमले की तैयारी में किया जा सकता है। इसी वजह से समय-समय पर ऐसे प्रतिबंध लगाए जाते हैं। बता दे कि शहर में 5 अक्टूबर तक हॉट एयर बैलून, रिमोट-कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और ड्रोन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-‘मेरा उद्देश्य कानून में हस्तक्षेप करना नहीं था…’, IPS के वायरल वीडियो पर सामने आया अजित पवार का बयान

ड्रोन बैन से क्या होगा?

सभी उड़ने वाली वस्तुओं और ड्रोन पर बैन को लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहते हैं। आदेश जारी होते ही सार्वजनिक स्थानों, सरकारी इमारतों, रक्षा क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर सख्त रोक लगा दी जाती है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना और गिरफ्तारी भी शामिल होती है।

---विज्ञापन---

क्यों लगाया गया है बैन?

दरअसल, ऐसे प्रतिबंध आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगाए जाते हैं। जैसे बड़े त्योहारों, वीआईपी मूवमेंट या किसी संवेदनशील परिस्थिति के दौरान ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे। मुंबई में इस वक्त गणपति उत्सव मनाया जा रहा है, जिस वजह से पूरे शहर में दिन-रात भीड़भाड़ बनी रहती है। लालबाघ के दर्शन के लिए सेलिब्रिटीज, VIP और आम जनता भी जाती हैं, जिस वजह से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को तेज रखना भी जरूरी हो जाता है।

कौन करवाता है ड्रोन को बैन?

किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा ही किसी राज्य या फिर किसी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर
प्रतिबंध लगाया जाता है। पुलिस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा भी ड्रोन पर बैन लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘कैसे मान लूं, आप डिप्टी CM हैं’, अजित पवार को डेरिंग दिखाने वालीं कौन हैं IPS अंजना कृष्णा?

First published on: Sep 06, 2025 07:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.