मोदी-माल्या भाग गए क्योंकि एजेंसियां समय पर अरेस्ट नहीं कर पाई... PMLA कोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी

PMLA court Comment on Neerav Modi Vijay Malya: मुंबई की PMLA कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि धन शोधन के किसी भी मामले को नीरव मोदी और विजय माल्या केस से नहीं जोड़ सकते।

PMLA court Comment on Neerav Modi Vijay Mallya

विजय माल्या और नीरव मोदी

विज्ञापन

PMLA court Comment on Neerav Modi Vijay Mallya: मुंबई की विशेष कोर्ट ने सोमवार को आर्थिक भगोड़ा अपराधियों को लेकर बड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी इसलिए देश से भाग गए क्योंकि जांच एजेंसियां उन्हें टाइम पर नहीं पकड़ पाई। ईडी की पीएमएलए कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने यह टिप्पणी PMLA के तहत जमानत की शर्तों में बदलाव की मांग पर की। याचिका कर्ता व्योमेश शाह ने पीएमएलए कानून के तहत बनाई गई जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए याचिका दायर की थी।

याचिका में व्योमेश शाह ने मांग की थी कि विदेश यात्रा पर जाने से पहले कोर्ट की अनुमति वाली शर्त में संशोधन हो। शाह की याचिका पर ईडी ने जवाब दाखिल करते हुए कहा कि शाह के आवेदन को अगर अनुमति मिलती है तो देश में मोदी, माल्या और चैकसी जैसे केसों में इजाफा होगा। ईडी की दलीलों को खारिज करते हुए जज ने कहा कि मैंने इस दलील पर विचार किया और काफी देर तक सोचने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि ये सब लोग इसलिए भाग गए कि क्योंकि जांच एजेंसिया उन्हें अरेस्ट नहीं कर पाई।

विज्ञापन

जानें क्या है मोदी-चौकसी मामला

विशेष कोर्ट के जज ने कहा कि याचिकाकर्ता ने समन मिलने पर जवाब देने के लिए उपस्थित हुए हैं। इसके साथ ही कई बार कोर्ट में पेश हुए हैं और कई बार विदेश यात्रा के लिए आवेदन किया है। कोर्ट ने कहा कि व्योमेश के मामले की तुलना माल्या, मोदी के केस से नहीं की जा सकती। बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी हैं। नीरव मोदी फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद हैं और उसका मामा एंटीगुआ में हैं। जबकि माल्या ब्रिटेन में हैं। बता दें कि सरकार तीनों आरोपियों की अरबों रूपए की संपत्ति अब तक जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ