---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

हिंदी के विरोध में सड़क पर उतरेंगे राज और उद्धव ठाकरे, निकालेंगे बड़ा मोर्चा

Maharashtra School Hindi: महाराष्ट्र स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के विरोध में 5 जुलाई को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बड़ा मोर्चा निकालने वाले हैं। इसके अलावा शिवसेना UBT जीआर की कॉपी जलाकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है।

---विज्ञापन---

Maharashtra School Hindi: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इसको लेकर अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के विरोध में 5 जुलाई को बड़ा मोर्चा निकालने वाले हैं। वहीं उद्धव ठाकरे के आंदोलन का जवाब देने के लिए भाजपा भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आज भी शिवसेना UBT की तरफ से स्कूल में हिंदी पढ़ाए जाने को लेकर विरोध किया जा रहा है।

राज्य में हिन्दी को लेकर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आदेश जारी कर राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर 5वीं तक मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी को पढ़ाना अनिवार्य करने को कहा था, लेकिन राज्य के विपक्ष को सरकार का ये त्रिभाषा आदेश खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाषा की इस लड़ाई को लेकर शिवसेना UBT काफी ज्यादा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी विरोध की वजह से राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भाई फिर से साथ आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले कार से कुचला फिर पेट और सीने पर किए कई वार, अमरावती में ASI रैंक पुलिस ऑफिसर की हत्या

जीआर कॉपी जलाकर करेंगी विरोध प्रदर्शन

शिवसेना UBT हिंदी के विरोध में आज जीआर की कॉपी जलाकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। खास बात है कि जब सरकारी आदेश की प्रतियां जलाई जाएंगी, उस समय उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे के आंदोलन को जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी मैदान में उतरने वाली है। उद्धव ठाकरे के विरोध में भाजपा नेता और विधायक राम कदम सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेंगे। भाजपा का आरोप है कि हिंदी मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से जानबूझकर झूठ फैलाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए NEP (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) की रिपोर्ट को स्वीकार किया था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 01:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola