---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई में जल संकट की टेंशन खत्म! तालाबों में 36% बारिश का पानी जमा, जून में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

मुंबई में जून महीने में बारिश से जलाशयों में 36 प्रतिशत पानी जमा हो गया है, जिसने बीते 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार समय से पहले मानसून आने से पानी की कमी से राहत मिल सकता है। पढ़ें राहुल पाण्डेय की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Mumbai News :मुंबई के निवासी के लिए राहत भरी खबर है। जून के महीने में बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई के 7 जलाशयों में तकरीबन 36 प्रतिशत तक पानी भर दिया है। मुंबई में इस बार समय से पहले मानसून का फायदा मिला है। बताया जा रहा है कि महराष्ट्र के नासिक और उसके आस पास के जिलों में बारिश का इसी तरह रप्तार बनी रही तो महीने के आखिर तक जलाशयों में 50 प्रतिशत तक पानी जमा हो सकता है।

समय से पहले मानसून

मुंबई के निवासियों को 7 जलाशयों से पीने का पानी उपल्बध कराया जाता है, जिसमें से 5 नासिक और ठाणे में हैं और सिर्फ दो डैम तुलसी और विहार मुंबई में हैं। इस साल जून महीने में अबतक 520614 ML यानी 36 प्रतिशत पानी जमा हुआ है। जबकि इसी महीने पिछले साल 2024 में 76425 ML पानी जमा हो सका था। हर साल जून महीने में तलाब में पानी की कमी के कारण BMC को पानी कटौती करने का निर्णय लेना पड़ता था। लेकिन इस साल समय से पहले आए मानसून का फायदा तालाब को मिलता हुआ नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

7 डैम बुझाती है मुबंई निवासियों की प्यास

मुंबई अपनी पानी की जरूरतों के लिए 7 डैम पर निर्भर है। तुलसी, विहार, भटसा, तानसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा और मोदक सागर। ये डैम मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं और वर्षा जल पर निर्भर रहती हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण, इन डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। । इन जलाशय केंद्रों से रोजाना मुंबई को 3300 ML से ज्यादा पानी मुहैया कराया जाता है।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं समंदर में हाइ अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को बीच इलाके से दूर रहने की सलाह दिया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 27, 2025 09:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola