महाराष्ट्र में हिन्दी को लेकर शिवसेना UBT और भाजपा आमने-सामने, जानिए क्या बोले भाजपा विधायक

Maharashtra Hindi Row: महाराष्ट्र में इन दिनों स्कूलों में हिंदी पढ़ाने का विवाद अपने चरम पर पहुंचा हुआ है। शिवसेना UBT स्कूलों में हिंदी पढ़ाने का विरोध कर रही है। वहीं भाजपा ने भी उद्धव के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

Maharashtra Hindi Row

आमने-सामने आए शिवसेना UBT और भाजपा (News24 GFX)

विज्ञापन

Maharashtra Hindi Row: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी पढ़ाने को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना UBT की तरफ से लगातार महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश का विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं, राज्य के स्कूलों में हिंदी पढ़ाने का विरोध करने के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ खड़े हो गए हैं। दोनों भाई 5 जुलाई को इसके विरोध में बड़े पैमाने पर मोर्चा निकालने वाले हैं। इसके पहले ही भाजपा ने उद्धव के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हिन्दी का विरोध करने पर भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है।

उद्धव ठाकरे के खिलाफ भाजपा का विरोध

उद्धव ठाकरे के आंदोलन का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी मैदान में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव सेना के झूठ की होलिका जलाई है। उद्धव ठाकरे के विरोध में भाजपा नेता और विधायक राम कदम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) की रिपोर्ट को मंजूर किया था और उसे लागू भी किया।

विज्ञापन

राज्य में झूठ फैला रहे हैं उद्धव

भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबसे पहले नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की रिपोर्ट को स्वीकार करने और उसे लागू करने का काम उद्धव सरकार ने किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को मराठी लोगों के हक में आवाज उठाने का अधिकार है, क्योंकि पार्टी का जन्म ही इसलिए हुआ था। ये अजित पवार के परिपेक्ष में था क्योंकि उन्होंने इसे लागू किया था। भाजपा का आरोप है कि हिंदी मुद्दे पर शिवसेना UBT की तरफ से जानबूझकर पूरे राज्य में झूठ फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ