Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बड़ा प्लेन हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में 28 जनवरी का दिन ब्लैक डे के रूप में साबित हुआ। दादा कहे जाने वाले और प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक प्लेन हादसा में निधन हो गया। अजित पवार बारामती में जनसभा के लिए जा रहे थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Jan 28, 2026 13:59

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। बता दें कि अजित पवार की बारामती में सभा होनी थी। लैंडिंग के समय खेत में विमान गिरा। डिप्टी सीएम अजित पवार हादसे के वक्त प्लेन में मौजूद थे। मौके पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बाद अजित पवार आगे की तैयारी में जुट गए थे। जिला परिषद चुनाव के लिए अजित पवार बारामती रवाना हुए थे। बुधवार को बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: चाचा की छाया से निकलकर बनाई थी खुद की राह, ऐसा रहा अजित पवार का 42 साल का सियासी सफर

बताया जा रहा है कि विमान में जितने भी लोग सवार थे, सभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार समेत कुल 6 लोग सवार थे। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे से 9.15 के बीच हुआ।

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए कहा कि अजीत पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। उनका असामयिक निधन अत्यंत स्तब्ध और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताते हुए कहा कि अजीत पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे राजनीति में मेरे घनिष्ठ मित्र थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका देहांत एक बड़ी क्षति है। पार्टी की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार, विजय रुपाणी, राजशेखर रेड्डी… अब तक कितने नेताओं ने प्लेन क्रैश में गंवाई जान?

First published on: Jan 28, 2026 09:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.