Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार, विजय रुपाणी, राजशेखर रेड्डी… अब तक कितने नेताओं ने प्लेन क्रैश में गंवाई जान?

भारत के इतिहास में कई ऐसे दर्दनाक विमान और हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं, जिनमें देश के बड़े नेताओं की जान चली गई. आज प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. अब तक किन-किन भारतीय नेताओं की विमान दुर्घटना में मौत हो चुकी है, इस बारे में चर्चा करते हैं.

Ajit Pawar Plane Crash

Credit: Social Media

विज्ञापन

Ajit Pawar Dies in Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया. उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. देश में पहले भी विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में कई बड़े नेताओं ने अपनी जान गंवाई है. दुर्भाग्य से कई बार तकनीकी खराबी, मौसम या किसी और वजह से कई दुर्घटनाएं हुई हैं. अब तक इस तरह के हादसों में किन-किन नेताओं की मौत हुई है, इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का प्लेन क्रैश, दिल दहलाने वाला का वीडियो आया सामने

विज्ञापन

विजय रुपाणी- 12 जून 2025

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 12 जून 2025 में अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान दुर्घटना में नहीं बचे. विजय रुपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. ये भारत का एक बड़ा विमान हादसा था, जिसमें प्लेन रनवे से कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक कॉलेज हॉस्टल से टकराया और 241 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में सिर्फ एक शख्स की जान बची.

वाईएस राजशेखर रेड्डी- 2 सितंबर 2009

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी हेलीकॉप्टर उड़ाते समय नल्लमाला जंगल में हादसे का शिकार हो गए. उनका विमान मलबे के रूप में मिला. माना जा रहा था कि खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ.

विज्ञापन

डी.ओ.खंडू- 30 अप्रैल 2011

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने भी विमान हादसे में अपनी जान गंवाई. वो 30 अप्रैल, 2011 को हेलीकॉप्टर से ट्रैवल कर रहे थे. उनका पवन हंस हेलीकॉप्टर ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूटने की वजह से हादसे का शिकार हो गया था. ये हादसा तवांग से इटानगर के बीच हुआ. उनका शव 5 दिन बाद में जंगल के पास मिला. पांच दिन बाद विमान का मलबा तवांग में मिला था.

जीएमसी बालयोगी- 3 मार्च 2002

लोकसभा के अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे. हेलीकॉप्टर ऊंचे पेड़ों से टकराने की वजह से क्रैश हो गया.

विज्ञापन

ओम प्रकाश जिंदल और सुरेन्द्र सिंह- 31 मार्च 2005

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री और जिंदल समूह के चेयरमैन ओपी जिंदल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए. उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था. इस बीच हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटना का शिकार हुआ.

संजय गांधी- 23 जून 1980

कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी भी विमान हादसे में मारे गए. उन्हें खुद विमान उड़ाना पसंद था. एक ग्लाइडर उड़ान के दौरान वो कंट्रोल खो बैठे और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

माधवराव सिंधिया- 30 सितंबर 2001

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया प्राइवेट प्लेन से रैली के लिए कानपुर जा रहे थे, उस वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में लगभग सभी सवारियों की मौत हो गई.

सुरेंद्र नाथ- 9 जुलाई 1994

राज्यपाल के रूप में सेवा कर रहे सुरेंद्र नाथ विमान दुर्घटना में मारे गए थे. एक सरकारी विमान हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें वो और उनके परिवार के कई सदस्य भी शामिल थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ