Bhandara reel drowning incident: रील बनाने की दीवानगी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक 17 वर्षीय किशोर तीर्थराज बरसागड़े की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा रविवार शाम पवनी तहसील के चुल्हाळ गांव के पास एक खेत के तालाब में हुआ, जब तीर्थराज अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था।
मदद के लिए चिल्लाता रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीर्थराज गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को लगा कि यह सब रील की एक्टिंग का हिस्सा है। वे मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाते रहे। जब सच्चाई समझ में आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल पुलिस मौके पर पहुंची और तीर्थराज का शव तालाब से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अड्याल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः ‘बयानबाजी नहीं करें नेता…’, राज ठाकरे ने उद्धव के साथ गठबंधन को लेकर ऐसा क्यों कहा?
गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है
तीर्थराज को रील बनाना बेहद पसंद था। सोशल मीडिया पर मशहूर होने का शौक उसे अक्सर ऐसे जोखिम भरे कदम उठाने पर मजबूर करता था। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि थोड़ी सी प्रसिद्धि के लिए उठाया गया एक गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है।भंडारा की यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। यह समय है जब अभिभावक और समाज मिलकर युवाओं के डिजिटल व्यवहार पर नजर रखें। सोशल मीडिया की दौड़ में कहीं ज़िंदगी पीछे न छूट जाए।
ये भी पढ़ेंः ‘कान के नीचे बजाओ लेकिन वीडियो मत बनाओ’, मराठी विवाद के बीच कार्यकर्ताओं से बोले राज ठाकरे
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
23 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines