Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

मध्यपूर्व में तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, महाराष्ट्र सरकार की अपील

मध्यपूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच महाराष्ट्र सरकार ने विदेशों में रह रहे नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. भारत सरकार के दूतावासों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर भारतीयों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने को कहा है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 1, 2026 12:04

मध्यपूर्व और आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न तनावपूर्ण क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के संबंधित दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. महाराष्ट्र सरकार ने भी विदेश में रह रहे महाराष्ट्र के नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

एडवाइजरी के अनुसार, पैलेस्टाइन (रामल्ला), कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इज़राइल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन तथा संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

---विज्ञापन---

भारतीय दूतावासों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें, स्थानीय प्रशासन और भारतीय मिशनों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित दूतावास से संपर्क करें. दूतावास 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार तथा संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में स्थिति की निगरानी कर रही है.

---विज्ञापन---

आपातकालीन संपर्क विवरण

1)-रामल्ला (पैलेस्टाइन)
फोन: +970592916418
ईमेल: repoffice@mea.gov.in / cons.ramallah@mea.gov.in

2)-दोहा (कतर)
फोन: 00974-55647502
ईमेल: cons.doha@mea.gov.in

3)-रियाद (सऊदी अरब)
फोन: 00-966-11-4884697
WhatsApp: 00-966-542126748
टोल फ्री: 800 247 1234
ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in

4)तेल अवीव (इज़राइल)
फोन: +972-54-7520711 / +972-54-2428378
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in

5)-तेहरान (ईरान)
फोन: +989128109115 / +989128109109 / +989128109102 / +989932179359

6)-अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)
टोल फ्री: 800-46342
WhatsApp: +971543090571
ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in / ca.abudhabi@mea.gov.in

7)-कुवैत
फोन: +96565501946
ईमेल: community.kuwait@mea.gov.in

8)-बहरीन
फोन: 00973-39418071
मस्कट (ओमान)
टोल फ्री: 80071234
WhatsApp: +96898282270
ईमेल: cw.muscat@mea.gov.in / cons.muscat@mea.gov.in

9)-जॉर्डन
फोन: 00962-770 422 276

10)-बगदाद (इराक)
फोन: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899
वेबसाइट: eoibaghdad.gov.in
ईमेल: cons.baghdad@mea.gov.in / cons1.baghdad@mea.gov.in / pol.baghdad@mea.gov.in

सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दूतावास से संपर्क करें.

First published on: Mar 01, 2026 11:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.