हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra Assembly Election 2024: 'बड़े भाई' की भूमिका में होगी शिवसेना, कांग्रेस ने 12 सीटों पर ठोकी ताल

बैठक में शरद पवार गुट ने मुंबई की 5 से 7 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अनुमान है कि यहां शिवसेना UBT 36 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
महाविकास अघाड़ी में कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है। फाइल फोटो

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को मुंबई की विधानसभा सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) ने अपनी बैठक बुलाई। बैठक के बाद एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि मुंबई में शिवसेना UBT ही बड़े भाई की भूमिका में होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो शिवसेना UBT मुंबई की 36 से ज्यादा विधानसभा सों पर चुनाव लड़ सकती है।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस ने 12 से 17 सीट पर दावा ठोका है। वहीं, शरद पवार गुट ने मुंबई की 5 से 7 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जताई है। इसके अलावा मुंबई की कुछ सीटों पर तीनों दलों ने दावा ठोका है, जिस पर आगे चर्चा होगी। बता दें इससे पहले शुक्रवार को MNS ने चंद्रपूरा और राजुरा विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ मांग रहे ‘फ्रीहैंड’, क्या CM की सभी डिमांड पूरी करेगी BJP?

विज्ञापन

गठबंधन के खाते में रही थीं 48 लोकसभा सीटें

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कुल करीब 288 विधानसभा सीटें हैं। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल थे। इस गठबंधन ने राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद  है।

इन दो राज्यों के चुनावों का हो चुका है ऐलान

इससे पहले महाराष्ट्र में 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस समय यहां अक्टूबर महीने में चुनाव कराए गए थे। हाल ही में चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया है। बता दें देश के 4 राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘9 दिन में 100 घंटे पूछताछ, फिर पॉलीग्राफ टेस्ट’, कोलकाता कांड में फंसे पूर्व प्रिंसिपल, CBI ने लिया ये एक्शन

ये भी पढ़ें: ‘फ्री बिजली, साल में 12 सिलेंडर’, PDP का मैनिफेस्टो जारी, कांग्रेस-NC से गठबंधन पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?

विज्ञापन

इनपुट: राहुल

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola