Maharashtra Assembly Election: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारा दिया था। जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के सुप्रीमो अजित पवार ने इसे खारिज कर दिया था। अजित के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी इसे अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इस नारे की कोई प्रांसगिकता नहीं है। चुनाव के समय में ऐसे नारे दिए जाते हैं। इस नारे में कोई टेस्ट नहीं है, उनको नहीं लगता कि लोग इसको पसंद करेंगे। निजी तौर पर वे ऐसे नारे के पक्ष में नहीं हैं। अब बीजेपी की एक और महिला नेता ने इस नारे को खारिज कर दिया है। पंकजा मुंडे का कहना है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारा उनकी राजनीति से अलग है।
यह भी पढ़ें:‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
वे ऐसी किसी टिप्पणी के पक्ष में नहीं हैं। इसको पूरी तरह खारिज करती हैं। हाल ही में एक एजेंसी को पंकजा मुंडे ने इंटरव्यू दिया था। जिसमें मुंडे ने कहा कि ऐसे किसी नारे का समर्थन वे नहीं कर सकतीं। चाहे उस पार्टी की मेंबर ही क्यों न हों? उनका मानना है कि सिर्फ और सिर्फ विकास पर बात होनी चाहिए। एक नेता को धरती पर रहने वाले हर शख्स के लिए काम करना चाहिए। सबको साथ लेकर चलना चाहिए। महाराष्ट्र की राजनीति अलग है। इसमें किसी ऐसे नारे या मुद्दे के लिए जगह नहीं है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने यूपी के सीएम के नारे का विरोध किया था। अजित पवार महायुति सरकार में सहयोगी हैं। उन्होंने राकांपा से अलग होकर नई पार्टी बनाकर एनडीए की सरकार को समर्थन दिया था।
पवार बोले-ऐसे नारे की जरूरत नहीं
पवार ने पीटीआई से बातचीत में कहा था कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाली टिप्पणी उचित नहीं है। यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों की सोच अलग-अलग है। महाराष्ट्र में इस तरह के बयान काम नहीं आते। मेरी राय में महाराष्ट्र में ऐसे किसी नारे को उठाना सही नहीं है। महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले, छत्रपति शाहू महाराज और शिवाजी महाराज की धरती है। महाराष्ट्र के लोग अलग तरह के हैं और उनकी सोच दूसरे राज्य के लोगों से अलग है। अगर कोई शिवाजी, फुले, आंबेडकर और शाहू की विचारधारा से अलग होगा तो महाराष्ट्र की जनता इसका जवाब देगी।
यह भी पढ़ें:Jharkhand Polls Phase-2: 1.23 करोड़ वोटर, 127 प्रत्याशी करोड़पति, दूसरे चरण के चुनाव में क्या-क्या खास?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
10 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines