शरद पवार के पोते रोहित का दावा- दिसंबर 2023 में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव

Rohit Pawar, NCP, Sharad Pawar, Electronic Voting Machine, EVM, Maharashtra, Lok Sabha elections
विज्ञापन

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर कब्जे की जंग के बीच शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। रोहित पवार ने कहा कि चार दिन पहले अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जांच शुरू करने या ईवीएम का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले थे।

रोहित पवार ने कहा, “इससे पता चलता है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में हो सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जो अक्टूबर 2024 में होने वाला है, लोकसभा चुनावों के साथ हो सकता है।” बता दें कि रोहित पवार कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के विधायक हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1676464718746357762

रोहित बोले- इस कदम के पीछे कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार है

रोहित पवार ने दावा किया कि इस कदम के पीछे मुख्य कारण कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार है। उन्होंने कहा, “पार्टी कर्नाटक में हार गई और यही स्थिति मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी पैदा हो सकती है। पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनसीपी और शिवसेना को तोड़ दिया।”

विज्ञापन

बता दें कि रविवार को एनसीपी में फूट पड़ गई जब अजित पवार आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने नौ विधायकों के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पास अयोग्यता याचिका दायर की है।

विज्ञापन

अजित पवार और छगन भुजबल के साथ दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडो, धर्मरावबाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोडे और अनिल पाटिल रविवार को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ