Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
IT Raids: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स की रेड जारी है। मंगलवार को इनकम टैक्स आई-टी की टीमों ने दिल्ली और मुंबई की दफ्तरों में छापेमारी की। कहा जा रहा है कि छापेमारी के बाद कर्मचारियों के फोन को जब्त कर लिया गया है और उन्हें घर जाने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स के अधिकारी आज बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे। इसके बाद आईटी की टीम ने बीबीसी के फाइनेंस डिपार्टमेंट के अकाउंट्स में कुछ दस्तावेजों के वैरिफिकेशन में जुटे। अधिकारियों की टीम ने अकाउंट्स और फाइनेंस डिपार्टमेंट के कुछ लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप/डेस्कटॉप जब्त किए हैं।
और पढ़िए –UP Demolition Drive: आग से दो महिलाओं की मौत के बाद अधिकारियों के खिलाफ FIR, परिवार ने की ये मांग
इस बीच, कांग्रेस ने इनकम टैक्स अधिकारियों के बीबीसी कार्यालयों में पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है। उन्होंने ये भी कहा कि हम अडानी मामले पर जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
"BBC दफ़्तर पर IT का छापा पड़ गया है, यह अघोषित आपातकाल है"
◆ कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया #ITRaid | Income Tax | BBC | #BBC pic.twitter.com/fRvgv7Ns3o
— News24 (@news24tvchannel) February 14, 2023
---विज्ञापन---
बीबीसी के मुंबई और दिल्ली के दफ्तरों पर छापेमारी के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से भी ट्वीट किया गया। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।
और पढ़िए –Dangerous Ishq: अलर्ट! चेक करें, कहीं आपका ’प्यार’ जानलेवा तो नहीं
Income Tax department surveys the BBC office in Delhi, as per sources.
The BBC office is located on KG Marg. pic.twitter.com/8v6Wnp75JU
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 14, 2023
पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव जयराम रमेश का एक वीडियो भी पोस्ट किया। कांग्रेस नेता की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में आयकर अधिकारियों के आने पर एक सवाल के जवाब में क्या कहा था।
और पढ़िए – Barmer News: चौके-छक्के लगाती बाड़मेर की मूमल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें…
यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।
'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'
---विज्ञापन---: @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/PvQ57tMTVP
— Congress (@INCIndia) February 14, 2023
---विज्ञापन---
कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भी ट्विटर पर लिखा, “जिस समय भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है, उस समय पीएम मोदी भारत को निरंकुशता और तानाशाही में धकेल रहे हैं। बीबीसी पर छापे, अडानी को क्लीन चिट, टैक्स में कटौती अमीरों के लिए, लोगों के घरों की नींद उड़ रही है, असमानता और बेरोजगारी बढ़ रही है।”
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा ने भी ट्विटर पर लिखा, “बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में आयकर छापे की रिपोर्ट। वाह, वास्तव में? कितना अप्रत्याशित है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।