पुणे के 'वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड' की क्या होगी खासियत? दिल्ली वाले पार्क से कितना अलग होगा

Waste to Wonder World: दुनिया में बहुत सी खूबसूरत इमारतें बनाई गई हैं। इनको देखने के लिए लोग हर जगह पर मौजूद नहीं रह सकते। इसके लिए कई ऐसे स्थल बनाए जाते हैं, जहां पर दुनिया की सभी मशहूर इमारतें एक जगह पर देखी जा सकती हैं। इनका निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।

Pune Waste to Wonder World

Photo Credit- Social Media and X

Waste to Wonder World: दिल्ली के वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड के बारे में तो आपने सुना होगा। ऐसा ही एक नया पार्क अब महाराष्ट्र के पुणे में बनाया जा रहा है, जिसमें अभी फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। यह पार्क भी दिल्ली वाले पार्क की तरह ही कबाड़ और बेकार हुई चीजों से बनाया जा रहा है। इसमें दुनिया के 7 अजूबों के अलावा भी कई ऐतिहासिक स्मारकों को बनाया जाएगा। इसमें ताजमहल के अलावा बुर्ज खलीफा और फ्रांस का आयफेल टॉवर भी बनाया जा रहा है। यहां इस वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड की खासियत के बारे में जानिए।

विज्ञापन

‘वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड

वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड नाम का पार्क महाराष्ट्र के पुणे पिंपरी चिंचवाड़ के पिंपल सौदागर में बनाया जा रहा है। जाता जानकारी के मुताबिक, इसमें अभी निर्माण का काम किया जा रहा है। इसको बनाने के लिए बाड़ और बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे बनाने का काम पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम करा रहा है। बता दें यहां पर आप सात अजूबों सहित कई ऐतिहासिक स्मारकों को देख सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पार्क में क्या-क्या बनाया जा रहा है?

इस पार्क में अमेरिका का माउंट रश्मोर, भारत का ताजमहल, फ्रांस का अयफेल टॉवर, स्पेन का ला सागराडा फैमिलिया, मेक्सिको का चिचेन इत्जा, पेट्रा ऑफ जॉर्डन, दुबई में बनी बुर्ज खलीफा, ऑस्ट्रेलिया का सिडनी ओपेरा हाउस और कोलोसियम ऑफ रोम बनाया जा रहा है।

Waste to Wonder World

विज्ञापन

इसके अलावा, भारत का हंपीचा रथ, अमेरिका की स्टैचू ऑफ लिबर्टी, इटली का ट्रेवी फाउंटेन, बिग बेन ऑफ लंदन और इटली का लीनिंग टॉवर ऑफ पीसा को मिलाकर कुल 17 मशहूर स्थल बनाए जाएंगे। यह पार्क कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, इसकी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।

 Delhi Park

दिल्ली का वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड, फोटो क्रेडिट- एक्स

विज्ञापन

दिल्ली के वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड में क्या है खास?

दिल्ली के वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड में ताज महल, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा, एफिल टॉवर कोलोसियम, रीलिंग टॉवर ऑफ क्राइस्ट और रीलिंग टॉवर ऑफ पीसा का नमूने भी बनाए गए हैं। इसके अलावा, यहां पर 3 सोलर ट्री भी बना है, जो आकर्षण का केंद्र रहता है। बच्चों के लिए डायनासोर पार्क भी है, जहां पर हिलते-डुलते डायनासोर देखे जा सकते हैं।

Delhi Waste Park

वेस्ट टू वंडर वर्ल्ड दिल्ली, फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘दक्षिण भारतीय डांस बार चलाते हैं, इन्हें टेंडर क्यों मिला?’, थप्पड़बाज विधायक गायकवाड़ ने दिया विवादित बयान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ