Video: मुंबई के मंत्रालय भवन में किसानों का प्रदर्शन, शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

Mumbai Mantralaya Building Farmers Protest: मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, किसान प्रदर्शन करते हुए इमारत की पहली मंजिल पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल […]

---विज्ञापन---

Mumbai Mantralaya Building Farmers Protest: मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर मंगलवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, किसान प्रदर्शन करते हुए इमारत की पहली मंजिल पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल पर कूद गए। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई चल रही है। दूसरी ओर राज्य मंत्री दादाजी भुसे मंत्रालय भवन के अंदर प्रदर्शनकारी किसानों से बात कर रहे हैं। कुछ किसानों को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।

आत्महत्या करने की कोशिश  

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय में एक शख्स ने कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। किसान को अमरावती जिले का बताया जा रहा है। जब उसने मंत्रालय की इमारत से जम्प किया, तो दूसरी मंजिल पर मौजूद सेफ्टी जाली पर जा गिरा। इससे वह सुरक्षित बच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लिया। इस हंगामे के दौरान मंत्रालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति खतरनाक

मंत्रालय में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा- ”अगर सरकार ने मंत्रालय में सुरक्षात्मक जाल पर कूदने से पहले किसानों की आवाज सुनी होती, तो आज ऐसी बात नहीं होती। सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा- मंत्रालय में इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना ठीक नहीं है, लेकिन किसानों को हो रही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति खतरनाक है।”

First published on: Aug 29, 2023 04:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें