Nitesh Rane on Ladki Bahin Yojna: महाराष्ट्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाली महायुति सत्ता पर काबिज हो चुकी है। लड़की बहिन योजना ने भी इस जीत में अहम रोल निभाया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस बात पर सहमति दर्ज करा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में लोकप्रिय हुई लड़की बहिन योजना पर बीजेपी नेता नितेश राणे का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। नितेश राणे का कहना है कि जिन मुस्लिम परिवारों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें लड़की बहिन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
नितेश राणे ने निकाला मार्च
नितेश राणे ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हिंदू यात्रा शुरू की गई है। बांग्लादेश में हमारी हिंदू माताओं, बहनों और भाइयों के लिए सिंधुदुर्ग में हिंदू समुदाय ने मार्च निकाला है। यह मार्च बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए है। महाराष्ट्र का हिंदू समाज उनके साथ है। हम उन पर हो रहे अन्याय को देख रहे है। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्यादा दिनों तक यह नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: नागा साधुओं को क्यों कहते हैं सनातन धर्म की रिजर्व फोर्स? मुगलों के भी छुड़ा दिए थे छक्के
5 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो – नितेश राणे
हिंदू मार्च को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि सिर्फ 5 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो, मुसलमानों और रोहिंग्याओं को कुचलने में उतना ही समय लगेगा। बांग्लादेश में हमारे हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हमारे धर्म गुरुओं को मारा जा रहा है। इस्कॉन के पुजारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनका केस लड़ने वाले वकीलों की हत्या कर दी गई। हिंदू माताओं-बहनों के साथ गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
हर सरकारी योजना के ज्यादातर लाभार्थी मुस्लिम- नितेश राणे
नितेश राणे ने आगे कहा कि मुस्लिम परिवारों को मोदी नहीं चाहिए। ऐसे में अगर किसी मुस्लिम परिवार के दो से ज्यादा बच्चे हैं, तो उन्हें लड़की बहिन योजना से बाहर कर देना चाहिए। हर सरकारी योजना के ज्यादातर लाभार्थी मुस्लिम परिवार ही हैं। ऐसे में हिंदुओं को फायदा कैसे होगा? मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करूंगा कि आदिवासी समुदाय को छोड़कर जिन भी परिवारों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाए।
यह भी पढ़ें- ‘EVM नहीं, बैलेट पेपर से देंगे वोट…’ महाराष्ट्र की इस पंचायत ने पास किया प्रस्ताव; हार गए थे पृथ्वीराज चव्हाण
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
16 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
17 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines