नई दिल्ली: आपने कभी ऐसा भिखारी देखा है जिसके पास मुंबई जैसे महंगे शहर में 2 बीएचके फ्लैट, दो दुकानें और 7.5 करोड़ नेट वर्थ हो। जो भीख से ही महीने के 75 हजार तक कमा लेता हो। जी हां, ऐसा सच में है। कुछ लोगों ने भीख मांगने को अपना प्रोफेशन बना लिया है और वे इससे अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।
भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत जैन दुनिया के सबसे अमीर भिखारी हैं। उन्हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा जा सकता है। आर्थिक तंगी के कारण भरत पढ़ाई नहीं कर पाए थे। हालांकि अब उनकी शादी हो चुकी है और वे पत्नी, दो बेटे, भाई और पिता के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहते हैं।
महीने के 75 हजार तक कमा लेते हैं भरत
रिपोर्ट्स के अनुसार, साधारण सी शुरुआत के बावजूद जैन ने 7.5 करोड़ की कुल संपत्ति अर्जित की है। भीख मांगने से उनकी मंथली इनकम 60,000 से 75,000 के बीच होती है। इसके अलावा, उनके पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये का 2BHK फ्लैट है। ठाणे में उनकी दो दुकानें हैं जिनका किराया हर महीने 30,000 रुपये तक मिलता है। जैन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (सीएसएमटी) या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते हैं।
परिवार करता है मना, लेकिन नहीं सुनते
इतने अमीर आदमी होने के बावजूद जैन राजधानी की सड़कों पर भीख मांगते रहते हैं। जहां कई लोग लंबे समय तक काम करने के बाद भी कुछ सौ रुपये कमाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं जैन लोगों की उदारता की बदौलत 10 से 12 घंटों के भीतर हर रोज 2,000-2,500 रुपये कमाने में कामयाब हो जाते हैं। जैन और उनका परिवार परेल में 1BHK डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहता है। उनके बच्चों ने कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की है। उनके परिवार के अन्य सदस्य स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। वे भरत को भीख मांगने से मना करते हैं, लेकिन वे उनकी नहीं सुनते और हर रोज तैयार होकर भीख मांगने पहुंच जाते हैं।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines