---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra News: शादी के 3 महीने बाद ही पति की हत्या, सोनम के बाद महाराष्ट्र में राधिका बनी हत्यारिन

Maharashtra News: महाराष्ट्र से भी राजा रघुवंशी जैसा एक हत्याकांड सामने आया है। यहां भी एक पत्नी ने शादी के 3 महीनों के बाद ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। यहां पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया है।

---विज्ञापन---

Maharashtra News: देश इन दिनों हर तरफ इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर चर्चा कर रहा है। सोनम रघुवंशी ने शादी के कुछ ही महीनों बाद हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवा दी। सोनम ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी प्लानिंग के बारे में बताया। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। सोनम के बाद महाराष्ट्र की राधिका ने अपने पति की हत्या कर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि राधिका ने मामूली विवाद की वजह से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। राधिका की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी।

---विज्ञापन---

पति पर कुल्हाड़ी से हमला

यह मामला महाराष्ट्र के सांगली का है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मृतक अनिल लोखंडे और राधिका लोखंडे की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन फिर एक दिन दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि राधिका का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। राधिका पति अनिल से इस कदर गुस्सा थी कि उसने सोते वक्त अनिल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी राधिका को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Agra News: पूरे थाने पर फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा दर्ज, पुलिस का कारनामा आया सामने

---विज्ञापन---

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा

इस मामले को लेकर सांगली के MIDC पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर दीपक बंदवालकर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई में पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले की आरोपी महिला का नाम राधिका लोखंडे है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या की असली वजह क्या थी।

First published on: Jun 12, 2025 09:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola