---विज्ञापन---

‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’, MDS छात्रा ने 6 पन्नों के सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी", दोस्तों के इस मजाक के बीच डेंटिस्ट छात्रा ने की खुदकुशी, प्रेमी पर लगा चरित्र हनन का आरोप ; मृत लड़की ने सुसाइड नोट में मोहम्मद फौझील के साथ मुलाकात से लेकर अनबन तक की पूरी कहानी लिखी. पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 24 वर्षीय MDS छात्रा स्तुति सोनवणे ने प्रेमी से तंग आकर अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्तुति नवी मुंबई के एक प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेज से MDS (Master of Dental Surgery) की पढ़ाई कर रही थी. मौत से पहले उसने 6 पन्नों का एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी मोहम्मद फौझील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एंटॉप हिल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

सुसाइड नोट के मुताबिक, स्तुति और मोहम्मद फौझील के बीच शुरुआती संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन समय के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई. स्तुति ने लिखा है कि फौझील उस पर चरित्र हनन के आरोप लगाता था और लगातार शक करता था. इस मानसिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुकी थी.

---विज्ञापन---

श्रद्धा वालकर केस का जिक्र और दोस्तों का ‘वो’ मजाक

सुसाइड नोट में अप्रत्यक्ष रूप से चर्चित ‘श्रद्धा वालकर हत्याकांड’ का जिक्र भी किया गया है. छात्रा ने नोट में लिखा कि उसके दोस्त अक्सर उसे चेतावनी देते थे और मजाक में कहते थे, “एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी.” यह बात प्रेमी के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों और डर की ओर इशारा करती है.

घटना वाले दिन क्या हुआ?

छात्रा अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल में रहती थी. घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों को शक हुआ. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली. उसे तुरंत मुंबई के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के हाथ लगे 6 पन्नों के नोट में प्रेमी मोहम्मद फौझील के साथ मुलाकात से लेकर अनबन तक की पूरी कहानी दर्ज है. एंटॉप हिल पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है और परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2026 12:02 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola