Muft ki Revriyan: भगवंत मान बोले- पीएम बताएं उनके 'हर खाते में 15 लाख रुपये' का पापड़ कहां है
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

हिमाचल प्रदेश: पंजाब सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर मुफ्त की रेवड़ी विवाद पर पलट वार किया है। सीएम ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने यह कहकर हम पर निशाना साधा है कि हम ‘मुफ्त की रेवियां’ बांट रहे हैं, लेकिन मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि ‘हर खाते में 15 लाख रुपये’ का वह पापड़ कहां है जो उन्होंने चुनावों में बेचा था। वह हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
Himachal Pradesh | PM Modi has targeted us by saying that we are distributing 'Muft ki Revriyan' but I want to ask the PM where is that 'Papad' of 'Rs 15 lakh in every account' that he sold: CM Bhagwant Mann in Una pic.twitter.com/Y4qj14yJbO
— ANI (@ANI) August 25, 2022
इससे पहले बुधवार को सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। पीएम मोहाली के मुल्लांपुर में 300 बिस्तरों वाले होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने 5 जनवरी को फिरोजपुर में पीएम के काफिले को रोकने संबंधी घटना को दुर्भाग्यपुर्ण बताया था। दरअसल, पीएम मोदी का काफिला 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर-मोगा रोड पर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। पीएम को फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना वापस लौटना पड़ा था।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ऊना में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने मुझे एक संदेश भेजा कि सरकार मुझे सलाखों के पीछे डाल देगी और मुझसे आप और अरविंद केजरीवाल को छोड़ देने के लिए कहा और अगर मैं पार्टी तोड़ता हूं तो मुझे सीएम बनाने के साथ-साथ मेरे खिलाफ सभी मामले खत्म कर देंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: