MP Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार, इस दिन से दिखेगा सर्दी का सितम
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

MP Weather: एमपी में ठंड (MP Cold) का असर अब तेज होने लगा है, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ने वाली है, उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे प्रदेश में दिसंबर (december) के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा, जिससे सुबह से ही ठंड का असर देखा गया।
मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, यानि आने वाले दिनों में कंपकंपी के लिए तैयार हो जाए, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं की रफ्तार अब तेज हो गई है, जिससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा, जबकि 5 दिसंबर के बाद प्रदेश में कुछ सिस्टम एक्टिव होंगे, जिससे पारा और तेजी से नीचे की तरफ लुढ़केगा जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, हिल स्टेशन पचमढ़ी, छतरपुर जिले के नौगांव और रायसेन में तापमान 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। जबकि अधिकतर जिलों में तापमान 8 डिग्री के नीचे रहा, जिससे सुबह-सुबह लोगों को अच्छी ठंड का एहसास हुआ।
पिछले साल की तरह इस साल भी ग्वालियर-चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है. ग्वालियर शहर में सुबह का तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच बताया जा रहा है, जबकि अंचल के दूसरे जिलों में भी तापमान अब नीचे की तरफ जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बना था, जिससे तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही थी, लेकिन 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद रात और दिन का तापमान तेजी से नीचे की तरफ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड का जोरदार असर देखने को मिलना शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के पहले सप्ताह के अंत तक शीतलहर और मवाठे का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि इस बार नवंबर के महीने में ज्यादा ठंड देखने को नहीं मिली है, पिछले साल के मुताबिक इस बार नवंबर में ठंड का असर थोड़ा कम देखने को मिला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: