MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कल ट्वीट करके किसान कर्जमाफी का मुद्दा उछाला था, जबकि आज उन्होंने एक बार फिर एक ट्वीट करके प्रदेश में कर्मचारियों की पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया है, जिससे प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है, कमलनाथ का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाएगा, कमलनाथ के इस ट्वीट पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।
कमलनाथ ने उठाया पेंशन का मुद्दा
दरअसल, कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कर्मचारियों की पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।’ इससे पहले कल कमलनाथ ने ट्वीट कर किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाया था, कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो फिर से किसान कर्जमाफी की योजना लागू की जाएगी।
नरोत्तम मिश्रा का पलटवार
कमलनाथ के ट्वीट पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ के लगातार झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि यह मध्य प्रदेश है, जो रोज नई नई घोषणा आप कर रहे हो उससे तो एक पिक्चर का गाना याद आ रहा है ‘कसमें वादे प्यार वफा आपकी बातें है बातों का क्या’ 10 दिन में कर्ज माफी करने वाले आप थे, मुख्यमंत्री बदलने वाले आप थे प्रदेश कुछ भी नहीं भूला है, रोटी कपड़ा मकान जिस तरह से घोषणाएं की एक बच्ची को भी आप 51,000 रुपए नहीं दे पाए, हमारी योजनाओं पर आपने ताला डाल दिया था।’
इसलिए उठाए जा रहे हैं यह मुद्दे
बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी ने मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, कमलनाथ लगातार जहां शिवराज सरकार को घेर रहे हैं तो बीजेपी भी पलटवार करने में पीछे नहीं है। बता दें कि किसानों की कर्जमाफी और पुरानी पेंशन बहाली योजना प्रदेश के प्रमुख मुद्दे हैं, जिनका सीधा असर सरकार पर पड़ता है, ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इन मुद्दों को लेकर पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
6 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines