हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने आए आरोपी की महिलाओं ने की जमकर पिटाई, पुलिस के किया हवाले

विज्ञापन
ग्वालियर पिटाई

ग्वालियर: जब पुलिस प्रशासन अपना काम ठीक से ना करें तो कई बार अपनी आत्मरक्षा के लिए लोगों को कानून अपने हाथ में लेना पड़ जाता है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने आए आरोपी की पास खड़ी महिलाओं ने बुरी तरह से पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि ये वाक्या एसपी ऑफिस के बाहर ही हुआ।

6 महीनें पहले नशीली कोल्ड्रिंग पिलाकर किया था दुष्कर्म

दरअसल ग्वालियर के किलागेट इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के मकान में एक महिला किराए पर रहती थी। उसी मकान में राहुल शर्मा नाम के लड़के का आना जाना था। 6 महीने पहले रुकसार के यहां एक बर्थ डे पार्टी थी राहुल ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिस पर महिला बेहोश हो गई।

विज्ञापन

जब महिला को होश आया तो वह बिस्तर पर थी। राहुल शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया और ब्लैकमेल कर गहने तक हड़प लिए। जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने ग्वालियर के थाने में इसकी शिकायत की थी।

महिलाएं पीटने के लिए पहुंची तो बेसमेंट में छुपा

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और उसे बार-बार पूछताछ करने और राहुल के बारे में जानने के लिए बुलाया जाता है। इसी कड़ी में जब वह बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची तो आरोपी पीछे से आया और इसे धमकाने लग गया।

जिसके बाद पीड़िता के साथ आई महिलाओं ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे बचने के लिए वह बैसमेंट की ओर भागा।वहां पर भी महिलाएं आ गई और उसे खींचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola