---विज्ञापन---

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखाई दीं लपटें, मध्य रेलवे की सेवाएं प्रभावित

massive fire broke out Mumbai local train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि वह दूर तक दिखाई दे रही थीं. यह घटना कुर्ला और विद्याविहार स्टेशन के बीच करीब शाम 8:30 बजे हुई. गनीमत यह रही कि जिस ट्रेन में आग लगी, वह उस समय खाली थी, मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं.

---विज्ञापन---

massive fire broke out Mumbai local train: मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं. आग की वजह से मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई. सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर में करंट पूरी तरह बंद कर दिया था. करीब रात 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई. हालांकि, घटना के असर के चलते अब भी कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसी तरह के जान–माल के नुकसान की खबर नहीं है.

ट्रेन का एक कोच जलकर खाक

रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत लोकल ट्रेन में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे बाद रात 9 बजे तक आग बुझ गई थी, इसलिए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने इस रूट पर लोकल ट्रैफिक फिर से शुरू करवाया. धीरे-धीरे ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई. इस बीच, खुशकिस्मती से कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि इस लोकल में सिर्फ कचरा था, लेकिन आग लगने से ट्रेन का एक कोच जलकर खाक हो गया है. हालांकि, घटना के असर के चलते कई लोकल ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. किसी तरह के जान–माल के नुकसान की खबर नहीं है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आतंक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन, 20 जिलों में VPN सेवाएं दो महीने के लिए बैन

ड्यूटी से घर लौटने वाले लोगों को हुई परेशानी

लोकल ट्रेन में आग लगने की वजह से सेंट्रल रेलवे को रात 8:45 बजे से ‘अप स्लो’ लाइन (CSMT की ओर) पर ट्रैफिक रोकना पड़ा, इस वजह से, रश आवर में काम से घर लौटने वाले यात्रियों को भारी देरी का सामना करना पड़ा. आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिशें युद्ध स्तर पर कीं. रेलवे की टेक्निकल टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने भी हालात पर नजर बनाए रखी. घटना की वजह से विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच स्लो लाइन पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है. रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि आग के पूरी तरह बुझने और ओवरहेड तारों की सेफ्टी चेक होने के बाद ही इस लाइन पर ट्रैफिक फिर से शुरू किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 5 हजार में डिग्री, 100 से ज्यादा कोर्स, फर्जी नेटवर्क चलाने वाली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का डायरेक्टर गिरफ्तार

First published on: Jan 08, 2026 10:39 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola