Live Updates
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: माजुली से जीते भुवन गम
माजुली से जीते भुवन गम. 35300 वोटों की बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी की झोली में भुवन गम ने माजुली की सीट दे दी है.
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: जीत की ओर अग्रसर भुवन गम
31989 वोटों से आगे चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के भुवन गम. दूसरे स्थान पर हैं कांग्रेस के इंद्रनील पेगु.
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: बढ़त पर भुवन गम
भारतीय जनता पार्टी के भुवन गम 13600 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: भुवन गम आगे
11995 वोटों के साथ आगे भाजपा के भुवन गम. दूसरे स्थान पर 6261 वोट के साथ कांग्रेस के डॉ. इंद्रनील पेगु.
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates: मतगणना शुरू
माजुली विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है.
Majuli Assembly Election Result 2026 LIVE Updates
इस सीट का विधानसभा क्रमांक 98 है. माजुली सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है.
Majuli Election Result 2026
माजुली विधानसभा सीट असम की 126 विधानसभा सीटों में से एक है जिसपर 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है.
Majuli Election Result 2026: असम की राजनीति में माजुली (ST) विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता के केंद्र में रही है. विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में अपनी पहचान रखने वाली यह सीट न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि चुनावी दृष्टिकोण से भी इसे हाई प्रोफाइल माना जाता है. 9 अप्रैल को हुए मतदान ने माजुली की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दिया है. माजुली सीट से भाजपा (BJP) से भुवन गम, विपक्षी गठबंधन से डॉ. इंद्रनील पेगु और निर्दलीय और अन्य दलों से भैती रिचोंग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन हर राउंड की वोटिंग में भुवन गम ही लीड करते रहे. आखिर भुवन बम ने कुल 78324 वोटों के साथ 35300 वोटों की बढ़त से जीत हासिल कर ली है.
भुवन गम ने लहराया जीत का परचम
असम की 126 विधानसभा सीटों में से माजुली, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 99, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है. भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक भुवन गम पर फिर से दांव खेला था. विपक्षी गठंबंधन की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. इंद्रनील पेगु भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वहीं, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के भैती रिचोंग एक अनुभवी राजनेता हैं और चुनावी मैदान में डटे रहे.
माजुली विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| भुवन गम | BJP | 78324 |
| डॉ. इंद्रनील पेगु | INC | 43024 |
| भैती रिचौंग | SUCIC | 1019 |
माजुली विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे
सर्बानंद सोनोवाल (BJP)- 71,436 वोट
राजीव लोचन पेगु (INC) – 28,244 वोट
विधानसभा उपचुनाव 2022 के नतीजे
सर्बानंद सोनोवाल के राज्यसभा में चुने जाने और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण मार्च 2022 में उपचुनाव हुए थे.
भुवन गम (BJP)- 67,242 वोट
चित्तरंजन बसुमतारी (AJP) – 25,115 वोट
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
9 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
11 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines