महाराष्‍ट्र में कब होंगे चुनाव, Election Commission ने द‍िया बड़ा अपडेट, इस दिन खत्म हो रही विधानसभा

Maharashtra Assembly Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में तैनात जिन अधिकारियों को अपने गृह जिले में तीन साल से अधिक का समय हो चुका है उन्हें तुरंत ट्रांसफर किया जाएगा।

Maharashtra Assembly Election 2024, Chief Election Commissioner, Rajeev Kumar, Election Commission

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। (File Photo)

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब होंगे? प्रदेश में सभी की जुबां पर यही सवाल है। शनिवार को लोगों के इस सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़े संकेत दिए हैं। दरअसल, चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले वह महाराष्ट्र दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उसके पहले हमें चुनाव कराने हैं।

Advertisment

चुनाव की तारीख त्योहारों को ध्यान में रखकर की जाएगी 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘आपले मत आपला हक,’ का स्लोगन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा, आप, सीपीआई, MNS, शिवसेना, शिवसेना UBT, मनसे सहित 11 पार्टियों के पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की है। उनका कहना था कि सभी ने एक साथ कहा है कि चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले त्योहारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

इन अधिकारियों का तुरंत किया जाएगा ट्रांसफर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में तैनात जिन अधिकारियों को अपने गृह जिले में तीन साल से अधिक का समय हो चुका है उन्हें तुरंत ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने आगे स्पष्ट कहा कि इन अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आगे उन्होंने मीडिया के पूछने पर बताया कि महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने संबंधी मांग उन्हें मिली है, ये मामला अभी विचाराधीन है।

विज्ञापन

19.48 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वोटिंग लिस्ट का समरी रिव्यू कराया गया है, जहां किसी के नाम कटने की शिकायत मिली है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 9.59 करोड़ मतदाता हैं। उनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 4.95 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 4.64 करोड़ है। इसके अलावा विधानसभा चुनावों में कुल 19.48 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश में 1.86 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ