नो स्मार्टफोन... नो हाफ पैंट, राजस्थान की तर्ज पर बागपत खाप पंचायत का बड़ा फैसला

राजस्थान की एक पंचायत की तरह यूपी के बागपत की खाप पंचायत के चौधरियों ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन और हाफ पैंट पहनने दोनों पर रोक लगा दी है.

baghpat khap panchayat bans smartphones

Credit: Social Media

यूपी की बागपत खाप पंचायत खूब सुर्खियां बटोर रही है. पंचायत के चौधरियों ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल और शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगा दी है. उनका मानना है कि स्कूलों में फोन का इस्तेमाल शिक्षा के लिए किया जाता है, लेकिन घर पर इनका दुरुपयोग किया जाता है. पंचायत का कहना है कि इस फैसले से पारिवारिक मूल्यों और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की तर्ज पर बागपत

हाल ही में राजस्थान के जालोर में पंचायत ने बेटियों और बहुओं के स्मार्टफोन पर बैन लगा दिया था. पंचायत के इस फैसले का काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपना ये फैसला वापस लेना पड़ा. अब बागपत खाप पंचायत का ये मानना है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल से बच्चों के दिमाग पर उल्टा असर पड़ता है और हाफ पैंट पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, इसीलिए उन्होंने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये तुगलकी फरमान जारी किया है.

मैरिज हॉल में विवाह से भी आपत्ति

बागपत खाप पंचायत ने मैरिज हॉल में होने वाली शादियों पर भी ऐतराज जताया है. उनका मानना है कि शादी घर और गांव में ही होनी चाहिए, ताकि पारिवारिक जुड़ाव बना रहे और ज्यादा खर्चा भी ना हो. पंचायत के मुताबिक मैरिज होम में शादियां परिवारों में दूरियां बढ़ाती हैं और रिश्तों को कमजोर करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ