न्यू ईयर से पहले दिल्ली में रातभर ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन 'आघात' में 285 गिरफ्तार, इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश

Delhi Police Operation Aaghat: दिल्ली पुलिस ने शहरभर में संगठित अपराध के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया है, जिसके तहत बीती रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके लोगों को गिरफ्तार किया और हथियारों के साथ कैश भी जब्त किया. इसी ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश भी किया.

Operation Aaghat Delhi Police

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात रातभर चला.

Delhi Police Operation Aaghat: नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. दिल्ली पुलिस ने पूरी रात ‘ऑपरेशन आघात’ चलाकर संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार किया है. दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत साउथ-ईस्ट जिले में बड़ी कार्रवाई की है. यह अभियान जिले में सक्रिय अपराधियों और आपराधिक नेटवर्क पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया है और इसके तहत अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. करीब 1300 लोग राउंड अप किए गए हैं और हथियारों के साथ कैश बरामद हुआ है. एक इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ भी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन आघात के तहत हुई ये कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने एक्साइज, NDPS और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 504 लोगों को निवारक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया, जबकि 116 बदमाश चरित्र खराब होने के आरोप में दबोचे गए. ऑपरेशन के तहत 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो-लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए, जिनसे 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद हुए हैं. अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 12258 क्वार्टर शराब जब्त की गई. वहीं 6.01 किलो गांजा भी बरामद हुआ. जुए के मामलों में 2.30 लाख से ज्यादा की नकदी, 310 मोबाइल, 231 दोपहिया और 1 चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया.

इंटरस्टेट ऑटो-लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़

ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत दिल्ली पुलिस की AATS टीम ने शहादरा जिले ने अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 50 वर्षीय कमरयाब को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से दिल्ली–NCR से चोरी की गई 4 कारें भी बरामद की गई हैं. चार पहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए AATS शाहदरा की टीम ने CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर जांच शुरू की. 13 दिसंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ताहिरपुर चौक से SDN अस्पताल, दिलशाद गार्डन मार्ग पर जाल बिछाया.

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी को चोरी की कार के साथ पुलिस ने दबोच लिया. जांच में सामने आया कि बरामद कार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चोरी की गई थी. आरोपी की निशानदेही पर 3 और चोरी की कारें 2 मारुति ब्रेजा और एक मारुति बलेनो भी चोरी की कारें मिलीं. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मेरठ का रहने वाला है और अपने साथियों माजिद और ताजू के साथ मिलकर दिल्ली-NCR से गाड़ियां चोरी करता था.

विज्ञापन

चोरी की कारों के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, संभल, मेरठ और राजस्थान के जोधपुर में बेच दिया जाता था. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी 8 मामलों में शामिल रहा है और कई बार जेल जा चुका है. उसके फरार साथियों की तलाश जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ