सावधान! दिल्लीवासियों ठिठुरन बढ़ी, हवा थमने से फैला प्रदूषण, विवेक विहार में 424 AQI, कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Pollution And AQI: राजधानी दिल्ली और नोएडा ने आज फिर फॉग के साथ स्मॉग की चादर ओढ़ ली है, यानी दिल्ली की हवा फिर खराब हो गई है. आज भी दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में हैं, क्योंकि इन इलाकों में AQI 400 से ज्यादा दर्ज हुआ है. मौसम विभाग ने भी दिल्ली में 2 दिन बादल छाने और उसके बाद धुंध का कहर बढ़ने की संभावना जताई है.

Delhi Pollution

राजधानी दिल्ली और नोएडा ने एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर ओढ़ ली है.

Delhi NCR AQI Update: दिल्ली और नोएडा में ग्रैप-4 की पाबंदियां हटते ही प्रदूषण फिर से कहर बरपाने लगा. दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब, जहरीली और गंभीर हो गई. दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

आज आनंद विहार (410), बवाना (404), जहांगीरपुरी (417), नरेला (413), रोहिणी (409), विवेक विहार (424), वजीरपुर (397), अशोक विहार (392), चांदनी चौक (382), ITO(379), ओखला (375), मुंडका (375), पटपड़गंज (375) AQI रिकॉर्ड हुआ है. पिछले दिनों AQI बढ़ने के कारण ही ग्रैप-4 की पाबंदियां तक लग गई थीं, लेकिन अब अचानक हवा थमने से प्रदूषक एक बार फिर जमा हो गए हैं, जो प्रदूषण का कारण हैं.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा है मौसम?

राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहर नोएडा, गाजियााबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम भीषण ठंड की चपेट में हैं. एक कोहर कोहरा, दूसरी ओर शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. दिल्ली का तापमान एक बार फिर 10 से नीचे पहुंच गया है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं बीते दिन दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका 7.7 न्यूनतम तापमान के साथ सफदरजंग रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में घने कोहरे के साथ शीतलहर का कहर और बढ़ेगा. खासकर सुबह-शाम के वक्त कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी कम रहेगी. उत्तर पूर्वी भारत पर समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर करीब 125 समुद्री मील की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है. वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर के आस-पास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली का तापमान ऐसा रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27, 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 28 से 30 दिसंबर के बीच आसमान साफ रहेगा. अगले 2 दिन मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है. उसके बाद सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

वहीं अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री) रहने की संभावना है और उसके बाद सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3 डिग्री) रहेगा. अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3 डिग्री) रहने की संभावना है. उसके बाद सामान्य से काफी अधिक (3.1 से 5.0 डिग्री) रहेगा. इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को प्रदूषण के साथ ठंड से भी अपना बचाव करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ