बिहार के छपरा में अंगीठी बनी काल! एक परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

Bihar Chapra Family Died: बिहार के छपरा में बड़ा हादसा हुआ है. ठंड से बचने के लिए परिवार अंगीठी जलाकर सोया था, लेकिन जहरीली गैस ने परिवार के 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. वहीं बच्चों की मौत होने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 3 लोग भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

Family Members Death in Chapra Bihar

दम घुटने से बच्चों की मौत पर विलाप करते परिजन.

विज्ञापन

बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी ने एक परिवार के 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. मृतकों में 3 बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल है. दम घुटने से चारों लोगों की मौत हुई. बंद कमरे में जलती अंगीठी से कार्बन-मोनो-ऑक्साइड भरी और लोगों का दम घुटने लगा. हादसे की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने ट्रैफिक डीएसपी को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

विज्ञापन

मृतकों में 3 बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल

बता दें कि हादसा छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अंबिका भवानी कॉलोनी में भरत मिलाप चौक के पास हुआ. मृतकों की शिनाख्त 70 साल की कमलावती देवी, 3 साल के तेलांश, 7 महीने की अध्या और 9 महीने की गुड़िया के रूप में हुई. वहीं अस्पताल में अंजलि, अमीषा, अमित कुमार और संजय शर्मा की पत्नी शामिल है, जो छपरा सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कुछ लोग बनारस से आए थे और किसी का इलाज कराना था.

कार्बन-मोनो-ऑक्साइड से घुट गया दम

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात ठंड से बचने के लिए परिवार के लोग अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गए थे. परिवार सो गया और कमरे में अंगीठी का धुंआ भर गया, जिसे कार्बन-मोनो-ऑक्साइड कहते हैं. इस जहरीली गैस से नींद में ही बच्चों का दम घुट गया, वहीं अन्य लोगों का दम घुटने लगा तो उन्होंने शोर मचाया. चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए और दरवाजा तोड़कर परिवार को निकाला, लेकिन तब तक बच्चे और बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी. सभी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं 3 अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ