हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं मॉडल और मोटिवेशनल स्‍पीकर मितेंद्र सिंह? जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष

Mitendra Singh: मितेंद्र सिंह ने लॉ एंड बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। 2017 में मितेंद्र ग्वालियर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। 2023 में उन्हें महाराष्ट्र भारतीय युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था।

विज्ञापन
Mitendra Singh

Mitendra Singh: जहां देशभर में राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जुटी हैं, मध्यप्रदेश से बड़ी खबर आई है। यहां पार्टी ने मितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मॉडल और मोटिवेशनल स्‍पीकर रहे मितेंद्र सिंह की कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ बताई जाती है। मितेंद्र सिंह कांग्रेस नेता दर्शन सिंह के बेटे हैं। दर्शन सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कौन है मितेंद्र सिंह?

मितेंद्र सिंह की प्राथमिक शिक्षा मध्यप्रदेश में ही हुई है। उन्‍होंने लॉ एंड बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। अक्सर व सेमिनार में युवाओं को मोटिवेशनल स्पीच देते देखे जाते हैं। इससे पहले वह युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव थे। वह कांग्रेस में अलग-अलग पद पर रहे हैं। साल 2017 में मितेंद्र ग्वालियर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। 2023 में उन्हें महाराष्ट्र भारतीय युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था।

विज्ञापन

भूरिया ने लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ी जिम्मेदारी

बता दें इससे पहले कांग्रेस युवा नेता विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। भूरिया ने हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। भूरिया ने अपने पत्र में आगे लिखा था कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में वह संगठन में अपना पूरा समय दे पाने में असमर्थ हैं।

दो बार केंद्रीय मंत्री रहे भूरिया

बता दें कांतिलाल भूरिया झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। झाबुआ-रतलाम सीट आदिवासी बहुल सीट है। कांतिलाल भूरिया दो बार केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री और प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। 19 अप्रैल को देश में पहले चरण का मतदान है और 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोदी के ‘गढ़’ में दरोगा की पिटाई, वर्दी फाड़ी, पुलिस की जिप्सी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola