MP High Court: कौन हैं IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन, जिन्हें सुरेश रावत सुसाइड केस में मिली राहत

Who are IPS Amit Sanghi and Navneet Bhasin:मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट ने थाने में सुरेश रावत आत्महत्या के मामले में IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन को हाई कोर्ट से राहत दी है। हाई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश निरस्त कर दिए हैं। चलिए जानते हैं कि IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन कौन हैं?

Who are IPS Amit Sanghi and Navneet Bhasin

कौन हैं IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन (News24 GFX)

विज्ञापन

Who are IPS Amit Sanghi and Navneet Bhasin: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेलगढ़ा पुलिस थाने में सुरेश रावत आत्महत्या के मामले में IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन को हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश निरस्त कर दिए हैं। हाई कोर्ट की डबल बैंच ने इस मामले में सिंगल बेंच के आदेश निरस्त किए हैं। कोर्ट की सिंगल बैंच ने आत्महत्या मामले में DGP को आदेश दिए थे। चलिए जानते हैं कि IPS अमित सांघी और नवनीत भसीन कौन हैं और यह आखिर से मामला क्या है?

कौन हैं IPS अमित सांघी

बात करें अगर IPS अमित सांघी की तो वह फिलहाल ग्वालियर रेंज के DIG के पद पर तैनात हैं। वह साल 2009 बैच के मध्य प्रदेश केडर IPS अधिकारी हैं। उन्हें इसी महीने आईपीएस अधिकारियों के तबादले के दौरान ग्वालियर रेंज का नया DIG बनाया गया है। इससे पहले अमित सांघी एसएएफ सेंट्रल रेंज भोपाल के DIG थे। इससे पहले वह सागर, रीवा, मुरैना और बलाघाट जिले के SP रह चुके हैं। पिछले साल ही उन्हें DIG पद के लिए प्रोमोशन मिला था।

विज्ञापन

कौन हैं IPS नवनीत भसीन

वहीं, IPS नवनीत भसीन की बात करें तो वह फिलहाल उज्जैन रेंज के DIG हैं। नवनीत भसीन भी साल 2009 बैच के MP केडर के IPS अधिकारी हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में साल 1979 में हुआ था। पिछले साल ही उन्हें उज्जैन रेंज का DIG नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह खंडवा, ग्वालियर, भिंड, और रीवा जिले के SP रह चुके हैं।

आखिर क्या है मामला?

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में ग्वालियर के बेलगढ़ा थाने में किसान सुरेश रावत ने खुदकुशी की थी। इसके बाद मृतक के बेटे ने कोर्ट में इसको लेकर याचिका लगाई थी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने CBI को इस मामले की जांच सौंप दी थी। साथ ही मामले में IPS भसीन और सांघी की भूमिका को लेकर DGP को जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ