शहड़ोल: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता से यूपी के युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उज्जैन लाकर वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, शहड़ोल की एक महिला से यूपी के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की उसके बाद महिला को उज्जैन बुलाया। आरोप है कि युवक ने महाकाल के दर्शन कराने के बहाने बुलाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अभी पड़ताल कर रही है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक शहडोल की एक पीड़ित युवती ने महिला थाने में अपने साथ हुए दुष्कृत्य का प्रकरण दर्ज करवाया है। शहड़ोल पुलिस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज कर उज्जैन के महाकाल थाने में विवेचना हेतु भेजा है। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के मुताबिक पीड़ित युवती शहड़ोल की रहने वाली है और उसने शहड़ोल के महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि इस केस की विवेचना उनके द्वारा की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हुई महिला की पहचान
उक्त पीड़ित महिला के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए उत्तरप्रदेश के एक युवक से इस महिला की जान-पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। लेकिन होटल में युवक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, जिस पर महिला ने शहड़ोल में महिला थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था।
फिलहाल, इस केस को जीरो पर कायमी कर उज्जैन महाकाल थाने में ट्रांसफर किया गया है। थाना प्रभारी गौतम के अनुसार अभी महिला के बयान नहीं हुए हैं उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
क्या होती है Zero FIR
अगर शिकायतकर्ता के साथ किया गया अपराध उस थाने की जूरिस्डिक्शन में नहीं हुआ हो, जहां शिकायत लेकर शिकायती पहुंचता है, तो भी पुलिस को शिकायती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करना होगा। ऐसी स्थिति में बाद में शिकायत को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस तरह की प्राथमिकी को ZERO FIR कहा जाता है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines