युवक को काटने के बाद सांप की मौत, मध्य प्रदेश के बैतूल की घटना देखकर डॉक्टर्स भी चौंके

MP Betul Snake Bite Unique Case: मध्य प्रदेश के बैतूल में सांप काटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। काटने के बाद युवक और सांप दोनों की मौत हो गई। इस घटना से जहां लोगों में दहशत का माहौल है, वहां डॉक्टर्स भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे हुआ?

Cobra Snake Killed Man Snake Died Also

युवक और सांप दोनों की लाशें बेड पर मिलीं।

अमित कोड़ले, बैतूल

Cobra Snake Killed Man And Died: सांप के काटने से लोगों की मौत होने की खबरें बहुत सुनी होंगी, लेकिन हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसमें सांप के काटने से युवक की मौत तो हुई ही, सांप भी मर गया। दोनों बेड पर मृत हालत में मिले। घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की है। गंज थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले बाजपुर गांव में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। युवक की मौत हो गई, लेकिन सांप भी मरा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सांप के काटने से होने की पुष्टि हुई, लेकिन बैतूल जिले में यह चौंकाने वाली घटना चर्चा का विष बनी हुई है। मृतक की पहचान मंगलू निवासी गांव बोरदेही के रूप में हुई है, जो बीती शाम ही गांव बाजपुर अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वहीं जिस सांप ने उसे काटा, वह कोबरा प्रजाति कर है ओर करीब 3 फीट लंबा है, जिसे दफना दिया गया है।

कंबल के अंदर मरा मिला सांप

मृतक की बड़ी मां मीरा ने बताया कि 30 वर्षीय मंगलू बैतूल बाजार में अरुल रोड पर बने खेतों में काम करता था। यह खेत रवि वर्मा के हैं। मंगलू छुट्टी होने के कारण बीती शाम गांव बाजपुर आया था। गर्मी के कारण लाइट नहीं थी तो वह आंगन में चारपाई पर सोया था, लेकिन सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा। सोचा कि थका होगा, लेकिन जब वह नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई। काफी जगाने पर भी वह नहीं उठा तो किसी अनहोनी की आशंका से उसे नीचे फर्श पर लिटाया गया। इस दौरान उसके कंबल में सांप दिखा, जो मरा हुआ था। यह देखकर गांव में सांप काटने का इलाज करने वाले एक बुजुर्ग को बुलाया गया तो मंगलू के शरीर पर सांप के काटने का निशान मिला। उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलू के 2 बच्चे भी हैं।

वैद्य ने बताई सांप की खासियतें

वहीं सांप काटने का इलाज करने वाले आदिल खान के अनुसार, मंगलू को जिस सांप ने काटा, वह कोबरा की कॉमन क्रैट प्रजाति का है, जो भारत में भी पाया जाता है। यह सांप लंबाई में छोटे होते हैं, लेकिन काफी जहरीले होते हैं। यह सांप रात में अपने बिल से बाहर निकलते हैं और इन्हें बिस्तर की गर्मी बहुत अच्छी लगती है। जब वह मंगलू के बिस्तर में घुसा तो उसे गर्माहट महसूस हुई और वह उसके बिस्तर पर बैठ गया, लेकिन जब मंगलू किसी कारण से उठा होगा तो सांप ने उसे डंक मार दिया। क्योंकि इस प्रजाति के सांप के दांत काफी छोटे होते हैं, इसलिए काटने का पता नहीं चलता और नींद में ही मौत हो जाती है। मंगलू के साथ भी यही हुआ होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ