Shivraj Singh Chauhan Son Kunal Roka Ritual: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, बहुत जल्द ही चौहान हाउस में शहनाई बजने वाली है। दरअसल आज शिवराज के छोटे बेटे कुणाल और भोपाल के जैन परिवार की बेटी की शादी होने वाली है। आज इन दोनों के रोके की रस्म को पूरा किया गया है। डॉ. संदीप जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि रोका का कार्यक्रम हुआ है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि शिवराज और जैन परिवार की तरफ से सगाई को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
जैन परिवार ने दी पुष्टि
बताया जा रहा है कि कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन के परिवार की सबसे लाडली बेटी से हुई है। शिवराज के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कुणाल ने अमेरिका में पढ़ाई की है। इसी दौरान उनका परिचय डॉ. संदीप जैन की बेटी से हुआ था। लड़की का नाम रिद्धि बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते है और दोस्त हैं। दोनों के परिवारों ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रईसजादे रेव पार्टी में मिले, बैतूल में बॉर्डर पर चल रही थी अय्याशी, MP पुलिस ने दबोचे 45 लड़के-लड़कियां
शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं, उनके बड़े बेटे कार्तिकेय अभी अविवाहित हैं। कार्तिकेय को शिवराज का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। कार्तिकेय साल 2013 से राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। वहीं शिवराज के बेटे कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। कुणाल अपना करियर बिजनेस में बना रहे हैं, वह मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनकी यह कंपनी दूध, घी, पनीर, लस्सी, दही और पानी को भोपाल और उसके आसपास के जिलों में सप्लाई करती है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines