बाजार में शॉपिंग करने आई थी पत्नी, चाकू से अधमरा कर भाग गया पति; जानें वजह

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आ गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, महिला का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Madhya Pradesh Crime

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के शहडोल में शुक्रवार को बीच बाजार महिला को उसके पति ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। महिला नीचे गिर गई, लेकिन आरोपी उसे चाकू से गोदता रहा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, चाकू लगने के बाद घायल हुई महिला खुद को बचाने के लिए भीड़ से भीख मांगती रही। बाजार हाट में आरोपी को पकड़ने के लिए लोगों ने प्रयास भी किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। नगरपरिषद बकहो के अंतर्गत आते मंगली बाजार में वारदात हुई है। घायल हुई महिला को गंभीर हालत में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में दाखिल करवाया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमलई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में सरस्वती विहार इलाके में भी अप्रैल माह में एक शख्स ने पत्नी की जान ले ली थी। आरोपी ने बेरहमी से वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आरोपी थाने पहुंच गया था। टेडी बंगिया के रहने वाले आरोपी गोविंद गोला ने अपनी 32 साल की पत्नी मंजू गोला की मूसली से वार करके हत्या की थी। मंजू एक नर्स थी। जिसकी शादी को 12 साल हुए थे। आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था।

पहले पत्नी को मार डाला, फिर खुद का गला काटा

मई में बिहार के पूर्णिया में भी ऐसा मामला सामने आया था। हाट इलाके की हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। 26 साल के नशारुद्दीन खान ने पत्नी चांदनी को मार डाला था। आरोपी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि चांदनी का किसी से अफेयर चल रहा है। आरोपी पेंटर का काम करता था। आरोपी ने हत्या के बाद खुद का गला भी काट लिया था। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ