---विज्ञापन---

बिहार angle-right

3 बच्चों की मां के 2 पति, चकरा गई पुलिस; हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जानें महिला ने किसे चुना?

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। एक महिला को लेकर दो लोग पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस भी हैरान रह गई। आखिर में दोनों लोगों की बात सुनी गई और महिला को बुलाया गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के एक थाने में अजब-गजब मामला सामने आया है। पुलिस भी मामला सामने आने के बाद चकरा गई। आखिर मशक्कत के बाद केस सुलझाया गया। गौरोल पुलिस थाने में दो लोगों के बीच एक महिला को लेकर विवाद हो गया। दोनों लोग उसे अपनी पत्नी बता रहे थे। पुलिस के सामने दोनों लोगों ने 3 बच्चों की मां के खुद के बीवी होने का दावा किया। कई देर ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला से पूछा। महिला ने आखिर में दोनों में से एक के साथ रहने की बात मान ली। जिसके बाद महिला को उसके साथ भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:जेल में रची साजिश, लुटेरों को फोन पर निर्देश दे रहा था महाठग सुबोध सिंह; ऐसे सुलझी 20 मिनट में 2 करोड़ लूट की कहानी

---खबर नीचे जारी है---

महिला के 20 और 18 साल का बेटा है। वहीं, एक 13 साल की बेटी भी है। दो लोग पुलिस थाने आए और उसको अपनी बीवी बता दिया। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके के गांव बखरी निवासी राम प्रसाद महतो ने बताया कि 22 साल पहले उसकी शादी महिला के साथ मझौली गांव में हुई थी। शादी के बाद दो बेटे और एक बेटी हुई। 2018 में उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी 5 साल की बेटी को लेकर हाजीपुर आ गई। वहां एक कंपनी में काम करने लगी। इसी बीच उसकी जान-पहचान कुढ़नी इलाके के ढोढ़ी गांव निवासी बतहू राय की पत्नी से हो गई। उसकी पत्नी उसके साथ ढोढ़ी आ गई। कुछ दिन बाद वह गौरोल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय संग रहने लगी।

7 साल से पत्नी को खोज रहा था पहला पति

वह पिछले 7 साल से पत्नी को खोज रहा था। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। पिछले मंगलवार को उसे पता लगा कि पत्नी किसी के साथ भटौलिया गांव में रह रही है। जिसके बाद वह पुलिस के पास गया। बाद में पुलिस ने महिला और हरेंद्र राय को बुला लिया। थाने में हरेंद्र राय ने भी दावा किया कि वह उसकी पत्नी है। दोनों लोग नहीं मान रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने महिला से पूछा कि वह किसके साथ रहना चाहती है? महिला ने अपने पहले पति के साथ रहने की इच्छा जताई। बाद में पुलिस ने उसे पहले पति के साथ भेज दिया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:साइबर ठगों के निशाने पर ये राज्य, हर घंटे 13 लोगों से ठगी; एक साल में उड़ा दिए 6500000000

यह भी पढ़ें:स्कूल में शूटआउट…नर्सरी के बच्चे ने क्लासमेट को मारी गोली, घर से छिपाकर लाया था गन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 02, 2024 03:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola