विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में खाद को लेकर कुछ दिनों से किसान परेशान दिख रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम जिले के आलोट में खाद न मिलने से परेशान किसानों का गुस्सा फूटता दिखाई दिया। यहां खाद वितरण केंद्र का डिजिटल सिस्टम भी फेल हो गया जिस वजह से किसान तो किसान अब आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला भी अपना आपा खो बैठे।
विधायक ने उठाया शटर, मची लूट
कथित तौर पर विधायक ने पहले तो मौजूद खाद वितरण अधिकारी कर्मचारी से बातचीत की। इसके बाद खुद ही उन्होंने खाद गोदाम का शटर उठाकर किसानों को कहा कि उठाकर ले जाओ खाद, फिर क्या था बड़ी संख्या में किसान गोदाम में घुस गए खाद की बोरियां उठा कर ले गए। इस दौरान विधायक ने किसान जिंदाबाद और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
दरअसल, आलोट में किसानों को खाद के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वे 2 दिन से गोदाम के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी आने के इंतजार कर रहे थे। लेकिन, यूरिया गोदाम में लगा डिजिटल सिस्टम फेल होने की वजह से उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।
आखिर क्या हुआ था
बता दें कि गुरुवार को आलोट विधायक मनोज खाद गोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की बात सुनी जिसके बाद उनका पार चढ़ा और उन्होंने गोदाम का शटर खोल अंदर घुस कर किसानों को खाद ले जाने की बात कही।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह किसान खाद गोदाम के अंदर घुस कर यूरिया खाद की बोरियों को बाहर लेकर जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने तीखे अंदाज में अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों को खाद देने में विफल रही है यहां तक कि किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी नहीं मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
16 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines