Rahul Gandhi MP Visit: चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश की जनता ने उनकी पार्टी की सरकार बनाई तो वो सबसे पहले राज्य में जातीय जनगणना करवाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1711657883589566682
सबसे पहला काम जातीय सर्वे का होगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहला काम जातीय सर्वे का होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की सरकार 90 अफसर चलाते हैं। इन 90 में से केवल 3 अफसर ओबीसी हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जाति जनगणना इसीलिए कर रहे हैं कि ताकि खुलकर बात हो कि आज आदिवासियों को क्या अधिकार दिया जाना चाहिए? ओबीसी और एसटी वर्ग के लोगों को क्या हिस्सा दिया जाना चाहिए?
https://twitter.com/ANI/status/1711652953340420292
राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा की प्रयोगशाला में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनके परिवारों का पैसा लूटा जाता है। देश के किसी राज्य में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता है सिर्फ मध्यप्रदेश में ही मरे हुए लोगों का इलाज होता है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में तो महाकाल कॉरिडोर में शिव से चोरी की जाती है। ये भी भारत के किसी और राज्य में नहीं होता सिर्फ मध्यप्रदेश होता है।’
मध्यप्रदेश में आदिवासियों का अपमान होता
इस दौरान राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के आदिवासियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को जमकर लताड़ा है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में हमेशा आदिवासियों अपमान किया जाता है, उन पर पेशाब किया जाता है, उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जाता है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines