Pragya Slams Rahul: राहुल गांधी पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- देश से बाहर निकाल देना चाहिए

pragya thakur, rahul gandhi, pragya thakur slams rahul gandhi, rahul gandhi remarks in uk
विज्ञापन

Pragya Slams Rahul: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला किया। राहुल गांधी की हाल ही में विदेशी धरती पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए।

भोपाल से भाजपा सांसद ने दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से पैदा हुआ बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि यह कहावत सच थी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमने मान लिया है कि आप भारत से नहीं हैं क्योंकि आपकी मां इटली से हैं। प्रज्ञा ठाकुर ब्रिटेन में एक कार्यक्रम के दौरान गांधी के आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आप (राहुल गांधी) एक विदेशी देश में जाते हैं और कहते हैं कि आपको संसद में बोलने का अवसर नहीं मिलता है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्हें [राहुल गांधी] को राजनीति में मौका नहीं देना चाहिए और देश से बाहर कर देना चाहिए।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि संसद के सुचारू रूप से चलने से और काम होगा, लेकिन अगर ज्यादा काम होगा, तो वे (कांग्रेस) नहीं बचेंगे। उनका (कांग्रेस) अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। अब उनका दिमाग भी दूषित हो रहा है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान एक भाषण के दौरान कहा था कि संसद में विपक्ष के बोलने के दौरान माइक्रोफोन अक्सर बंद करा दिए जाते हैं जिससे विपक्ष की आवाज बंद हो जाती है। राहुल गांधी ने कहा था, “हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप अभी भी उन्हें चालू नहीं कर सकते हैं। मेरे बोलने के दौरान ऐसा कई बार हुआ है।”

उन्होंने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि लोकसभा में काम कर रहे माइक्रोफोन को अक्सर विपक्ष के खिलाफ खामोश कर दिया जाता है। लंदन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए वायनाड के सांसद ने भाजपा पर हमला किया और कहा कि विपक्ष को भारतीय संसद में चीन के मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं है। मोदी सरकार देश में विपक्ष की अवधारणा की अनुमति नहीं देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ