इदरीस मोहम्मद, पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया। इस दौरान अजयगढ़ कस्बे में बस स्टैंड से चंद कदमों की दूरी पर एवं नगर परिषद कार्यालय के ठीक पीछे स्थित प्राचीन हजूरी तालाब की जमीन पर दर्जनभर से अधिक लोगों द्वारा अतिक्रमण कर पक्के मकानों का निर्माण कर लिया गया था। अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमणकारियों को कई बार अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर भी समझाया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
103 अतिक्रमण किए गए थे चिह्नित
इसके बाद नगर परिषद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रविवार को शुरू की थी। जानकारी के अनुसार यहां 103 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। कार्रवाई के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, लेकिन बिना सुरक्षा इंतजाम के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर लोगों ने सवाल भी उठाए। इस दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद के भाई रमेश गुप्ता लोहे वाले के दोमंजिला मकान को लापरवाही से गिराया गया। यह मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
कार्रवाई सवालों के घेरे में
अचानक मकान गिरने से यह खड़े सैकड़ों लोगों में भगदड़ मच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से कोई भी घटना घट सकती थी। कार्रवाई सवालों के घेरे में है। मकान गिरने से लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल दोनों जेसीबी मशीन खराब होने से 2 दिन के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है। 103 में से आधे अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:फतेहपुर में 18 साल के देवर संग भागी भाभी, 3 बच्चों को भी ले गई साथ; पति ने सुनाई ये आपबीती
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines