---विज्ञापन---

फतेहपुर में 18 साल के देवर संग भागी भाभी, 3 बच्चों को भी ले गई साथ; पति ने सुनाई ये आपबीती

अलीगढ़ के सास-दामाद केस के बाद अब फतेहपुर में भी अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। शादीशुदा एक महिला शख्स के साथ फरार हो गई। यही नहीं, वह अपने 3 बच्चों को भी साथ ले गई। परिजनों ने दोनों को काफी ढूंढा, लेकिन सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचित किया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला अपने ही सगे देवर के साथ फरार हो गई है। यही नहीं, दोनों अपने साथ 3 बच्चों को भी ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मामले में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना इलाके के रहने वाले युवक ने पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। परिवार उसके साथ ही रह रहा था।

10 साल पहले हुई थी शादी

उसने 10 साल पहले असोथर थाना इलाके की रहने वाली युवती से विवाह रचाया था। दंपती के 3 बच्चे हैं। घर में उसकी 30 साल की पत्नी के अलावा 18 साल का सगा देवर भी रहता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बनीं। देवर और भाभी एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों समाज की परवाह किए बिना कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे। काम से घर लौटने के बाद उसको पता लगा कि तीनों बच्चे, उसका भाई और पत्नी फरार हो चुके हैं। उसने लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया और अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा तो थक-हारकर पुलिस को सूचित किया।

---खबर नीचे जारी है---

पहले भी सामने आ चुका ऐसा मामला

महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारी प्रमोद मौर्या ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों लोगों के साथ 3 बच्चे भी हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। 4 बच्चों की मां अपने चचेरे देवर के साथ फरार हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी थी। शख्स ने बताया था कि उसके 4 बच्चे हैं। शादी को 10 साल हो चुके हैं। पत्नी उसके चचेरे भाई के साथ कहीं चली गई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

यह भी पढ़ें:चुनाव से पहले बिहार में BJP का बड़ा दांव, महापंचायत आयोजित कर खेला दलित कार्ड; सम्राट चौधरी ने गिनाईं योजनाएं

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जबरदस्ती पहनाते बुर्का, डांस से बढ़ाईं नजदीकियां…भोपाल लव जिहाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

First published on: Apr 27, 2025 04:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola