Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

पति के पास वापस जाने को राजी नहीं ये 9 पाकिस्तानी बहुएं, ले रही बच्चों की आड़

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ही केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी मध्य प्रदेश में बच्चों के साथ रह रही 9 पाकिस्तानी बहुएं वापस अपने पति के पास जाने को राजी नहीं हैं। पढ़ें भोपाल से शिखिल ब्यौहार की रिपोर्ट...

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 23, 2025 10:04
Madhya Pradesh

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई जरूरी और कड़े कदम उठाए गए। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया था कि 3 श्रेणियों को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। भारत सरकार के इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश में एक गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, यहां पाकिस्तान से आईं 9 भारतीय पत्नियां अब अपने पति के पास नहीं जाना चाह रही हैं।

पति और बच्चे पाकिस्तानी नागरिक

मध्य प्रदेश में 9 ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई है। इसकी वजह से उनके पति और बच्चे दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। वहीं, मां भारतीय नागरिक हैं। ये 9 महिलाएं बच्चों के साथ टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से भारत आई थीं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद इन महिलाओं के बच्चों की पाकिस्तान नागरिकता होने के कारण वापस भेजने की प्रक्रिया कर दी गई। लेकिन ये पाकिस्तानी बहुएं अपने पति के पास जाने को नहीं राजी हैं।

यह भी पढ़ें: 8 महीने से गायब शख्स का मिला जला हुआ कंकाल, ऐसे हुआ खुलासा

कहां रहती हैं ये पाकिस्तानी बहुएं

इंदौर, भोपाल और जबलपुर की रहने वाली ये 9 पाकिस्तानी बहुएं बच्चों की उम्र कम होने का हवाला देकर वापस जाने से मना कर रही हैं। वहीं, महिलाओं के परिजनों ने बच्चों की वीजा अवधि बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया है। अब इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है। मालूम हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि 3 शहरों को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजा जाए।

First published on: May 23, 2025 10:04 AM

संबंधित खबरें